Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Crime News : अपहरण, मारपीट और लूट ; शराब पीने के बहाने बुलाया, एक गिरफ्तार

0 minutes, 9 seconds Read

Hisar Crime News Today, kidnapping and loot case

 

Hisar Crime News : हिसार पुलिस ने अपहरण, मारपीट करने और लूट के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने खुलासा किया है और उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। जबकि उसके अन्य साथी अब तक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

 

 

शराब पीने के बहाने विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उससे जबरदस्ती ₹9,680 नकद, ₹680 जेब से, तथा मोबाइल फोन (ओप्पो) छीनने के मामले में पुलिस ने नियाना निवासी विकास नेहरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी से पूछताछ उपरांत उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

पीएलए चौकी प्रभारी ASI अनूप ने बताया कि अपहरण कर मारपीट करने और लूटपाट कर जान से मारने की धमकी देने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

आरोपी विकास नेहरा पुत्र श्री जोगीराम निवासी गांव न्याणा, जिला हिसार ने अपने साथी के साथ मिलकर दिनांक 03.09.2025 को हिसार शहर में एक युवक अरुण के साथ मारपीट कर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसका अपहरण किया तथा उससे नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया।

 


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपीगण ने पीड़ित को शराब पीने के बहाने विभिन्न स्थानों पर ले जाकर उससे जबरदस्ती ₹9,680 नकद, ₹680 जेब से, तथा मोबाइल फोन (ओप्पो) छीन लिया। इसके बाद पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-14, हिसार के पास छोड़ दिया गया।

Haryana News Mobile apps free download link, Click Here download apps

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *