---Advertisement---

ओवरलोडेड वाहन दे रहे हादसों को न्यौता: धुंध में इन वाहनों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर, Hansi News in Hindi

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News in Hindi, traffic police Hansi abhiyan

Hansi News in Hindi : सड़कों पर ओवरलोडेड वहां खूब दौड़ रहे हैं और आए दिन इनकी वजह से हादसे हो रहे हैं। तूड़े से भरे ओवरलोड वाहन चालकों की लापरवाही से आए दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। हांसी पुलिस ने इन ओवरलोडेड वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है ताकि धुंध के मौसम में हादसों में कमी लाई जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आपको बता दे की काफी महान चालक अपने वाहनों को ओवरलोड करके चलते हैं लेकिन तूड़े से भरे वाहन तो पूरी सड़क को ही घेर लेते हैं और आगे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को दूसरी तरफ का दिखाई नहीं देता जिसकी वजह से हादसे हो रहे हैं। बीती रात झज्जर रेवाड़ी रोड पर भी तूड़ेसे भरा ट्रक कार के ऊपर पलटने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी।

 

धुंध में विजिबिलिटी कम होने और सामने से ओवरलोडेड वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हो रहे हादसों पर नियंत्रण करने के लिए हांसी पुलिस ने मुहिम छेड़ दी है। ‌ हंसी पुलिस ने हाईवे सहित जिले से गुजरने वाले अनेक रास्तों पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों पर पुलिस का विशेष फोकस रहा और उनको इपाउंड करके चालान किया गया। ( Hansi News Today)

 

इस संबंध में हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि गाड़ी को ओवरलोड करके सड़क पर दौड़ना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन तो है ही साथी उनके कारण कई बार बड़े-बड़े हाथ से हो जाते हैं। कोहरे के मौसम में तो सड़क पर ओवरलोडेड वहां खुलेआम मौत को दावत दे रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त चेकिंग अभियान शुरू किया है।

 

पुलिस का यह अभियान दो पहिया वाहन चालकों के साथ-साथ छोटी गाड़ियों के चालकों के लिए भी राहत बड़ा साबित होगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि कोई भी वाहन चालक अपनी गाड़ी को ओवरलोडेड ना चलाएं अन्यथा उसके खिलाफ सख्त कानून कारवाई की जाएगी।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तूड़े से भरे वाहन अन्य वाहनों की तुलना में काफी खतरनाक साबित हो रहे हैं। कोहरे के मौसम में इनके आगे पीछे का कुछ दिखाई नहीं देता और थोड़ी सी गलती होने पर दूसरा महान चालक हादसे का शिकार हो जाता है। उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि वह अपने वाहनों में तय नियमों के मुताबिक लोड भरें और तूड़े वाले वाहन चालक भी अपने वाहनों की बॉडी से बाहर और ऊपर तूड़ा ना भरे। अगर कोई यातायात नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके चालान के साथ-साथ उसके वहां को भी इंपाउंड कर लिया जाएगा। इसे जान और माल दोनों का नुकसान होता है।

 

हांसी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि और लोडेड वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से कई बार छोटी गाड़ियों में सवार पूरा का पूरा परिवार हादसे का शिकार हो जाता। ऐसे हादसों पर नियंत्रण करने के लिए हांसी पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र की सड़कों से दौड़ रहे वाहनों पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer