Verification: eefe237ed2c24d7f

Fatehchand Ka Dhaba बंद करवाने की धमकी का मामला: बदमाश संदीप ठरवी फिर पुलिस हिरासत में

0 minutes, 43 seconds Read

Fatehchand ka Dhaba firoti case Tohana News

Tohana News Today : फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश द्वारा Fatehchand ka Dhaba मालिक को धमकी देकर रुपए ऐंठने का एक ओर मामला सामने आया है। पुलिस पैसे बैठने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित बदमाश संदीप ठरवी पर पर पहले ही हिसार और फतेहाबाद के विभिन्न पुलिस थानों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

 

फतेहाबाद की सीआईए स्टाफ टीम टोहाना ने हत्या, हत्या प्रयास सहित अनेक मामलों में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश संदीप ठरवी को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि टोहाना-हिसार रोड़ पर स्थित फतेहचंद का ढाबा संचालक को ढाबा बंद करवाने की धमकी देकर 80 हजार रुपए ठग लिए। अब Tohana CIA Police ने फतेहचंद का ढाबा संचालक को डरा धमकाकर पैसे ऐंठने के मामले में गिरफ्तार किया है।

ढाबा मालिक से पैसे ऐंठने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

टोहाना पुलिस ने ढाबा मालिक से पैसे ऐंठने की साजिश रचने वाले गिरोह के दूसरे नामजद आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कुमार पुत्र मनीराम निवासी ठरवी जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।

सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार, Fatehchand ka Dhaba हिसार रोड, टोहाना पर संचालित करते हैं, ने पुलिस को जानकारी दी थी कि कुछ अपराधियों ने उन्हें धमकाकर ₹80,000 की रकम ठग ली। आरोपियों ने ढाबा बंद करवाने की धमकी देकर धमकाया और डर-धमकी का भय दिखाकर पैसे ऐंठ लिए हैं।

 

 

पुलिस ने Fatehchand ka Dhaba मामला संख्या 337/2025 के तहत त्वरित कार्रवाई की। पहले आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था और अब इसी कड़ी में संदीप को फिर से दबोच लिया गया है ऐसे में बदमाश संदीप ठरवी की मुश्किलें अब कम होती हुई नजर नहीं आ रही है।

आरोपी संदीप ठरवी की आपराधिक पृष्ठभूमि:
संदीप कई गंभीर मामलों में पहले से संलिप्त रहा है, जिनमें शामिल हैं:

  1. FIR No.339/2024 – U/s 148,149,323,427,506 IPC, PS – CITY TOHANA
  2. FIR No.311/2011 – U/s 302 IPC, PS – ADAMPUR
  3. FIR No.164/2015 – U/s 387,398,120B IPC, PS – SADAR TOHANA
  4. FIR No.322/2015 – U/s 25 ARMS ACT, PS – SADAR TOHANA
  5. FIR No.716/2015 – U/s 419,420 IPC, PS – HISAR CIVIL LINES
  6. FIR No.79/2015 – U/s 25 ARMS ACT, PS – SADAR FATEHABAD
  7. FIR No.101/2010 – U/s 379,411 IPC, PS – BHUNA
  8. FIR No.356/2013 – U/s 25 A. ACT, 307,34 IPC, PS – CITY TOHANA
  9. FIR No.86/2014 – U/s 25 ARMS ACT, PS – SADAR TOHANA
  10. FIR No.01/2016 – U/s 25 ARMS ACT, PS – SADAR TOHANA
  11. FIR No.265/2025 – U/s 115(2),117(2),126(2),190,191(3),238 BNS, 3(1) SC&ST ACT, 25 ARMS ACT, PS – CITY TOHANA
  12. FIR No.200/2025 – U/s 25 ARMS ACT, PS – SADAR TOHANA

जांच जारी:
टोहाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बाकी गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह को उजागर कर कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *