Fauj bharti thagi 3.70 lakh ratia case
लड़के को फौज में भर्ती करवाने के नाम पर करीब 3,70,000 रुपयों की ठगी किए जाने पर 2 महिलाओं सहित 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि शिकायतकर्ता के आरोपों में कितनी सच्चाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रतिया शहर थाना पुलिस ने जिला पुलिस कप्तान के आदेश एवं गांव कुनाल की छिंद्रपाल कौर पत्नी मनदीप सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में छिंद्रपाल कौर ने बताया कि उक्त नामित लोगों ने उसके लड़के हरजीत सिंह को फौज में भर्ती करवाने का झांसा देकर करीब 3,70,000 रुपए दिए थे, लेकिन इन लोगों ने उसके लड़के को फौज में भर्ती नहीं करवाया। ( Fauj bharti thagi )
उन्होंने बताया कि उक्त लोगों के साथ पैसे की वापसी को लेकर मामला चल रहा था और इसके तहत उन्होंने 70,000 रुपए उसे वापस भी दे दिए थे। उन्होंने बताया कि 3,00,000 रुपए आरोपियों से वापस लेने थे और उक्त राशि को लेकर उनके साथ समझौता हो गया था।
उन्होंने बताया कि उक्त पैसे वापस दिलवाने की जिम्मेदारी पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह व मिराना निवासी लखबीर सिंह ने ली थी और यह समझौता रतिया थाना में ही हुआ था। महिला ने पुलिस कप्तान के समक्ष आरोप लगाया कि लिखित समय 3,00,000 के स्थान पर 2,00,000 रुपए लिख दिया तथा उक्त बकाया राशि 15 दिसम्बर 2021 तक क्लियर करने की बात रखी गई थी। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने 2500-2500 रुपयों की सिर्फ 2 किश्ते दी, उसके बाद पैसा नहीं दिया।
उन्होंने बताया कि इस बाबत जब उक्त दोनों पूर्व सरपंच व अन्य सहयोगी से इन लोगों से पैसा दिलवाने की बात की तो टाल-मटोल करते रहे और आश्वासन के बावजूद भी पैसे नहीं दिए, इसलिए आरोपियों के खिलाफ Fauj bharti thagi के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने नामित लोगों के खिलाफ धारा 420, 406 व 120-बी आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
नामजद किए गए आरोपियों में गुरप्रीत पुत्र मेजर सिंह, लवप्रीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह व रिछपाल कौर पत्नी काला सिंह निवासी वार्ड 5 नंबर रतिया शामिल है।
स्कूल से घर जा रही मासूम बच्चियों का अपहरण करने की कोशिश, पब्लिक में आरोपितों को पीटा,
पत्नी की मौत के मामले में पति को कैद, शिक्षा विभाग में कार्यरत है दोषी,














