Female teacher molested in Hisar Government School News
Hisar News Today: हिसार शहर में स्थित एक सरकारी स्कूल में महिला शिक्षिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने अपने ही स्कूल में तैनात जेबीटी शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि घटना के बाद उस पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया और पुलिस ने भी उचित कार्रवाई नहीं की।
सरकारी स्कूल में महिला टीचर से छेड़छाड़
पीड़िता शिक्षिका ने बताया कि वह हिसार स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में कार्यरत हैं। 18 फरवरी को छुट्टी के बाद वह अपना पर्स लेने स्कूल के कार्यालय के पास स्थित कमरे में गई थी। इसी दौरान स्कूल में तैनात शिक्षक विनोद धवन वहां पहुंच गया और उसने जबरदस्ती उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे पकड़कर जबरन चूमने की कोशिश की। ( Latest News Hisar)
पीड़िता ने पुलिस पर दबाव में समझौता करवाने का आरोप : पुलिस अधिकारियों को दी शिकायत
महिला ने बताया कि वह जोर-जोर से शोर मचाने लगी। उसी समय उसके पति विजय, जो रोज की तरह उसे लेने स्कूल पहुंचे थे, पीछे के दरवाजे से अंदर आ गए। पति को आते देख आरोपी शिक्षक घबरा गया और मौके से भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद उसने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी और 20 फरवरी को सदर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई। लेकिन इसके बाद आरोपी, उसकी पत्नी, शिक्षा विभाग के अधिकारी और कुछ अन्य लोग उसके घर पहुंचे और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि दबाव में उससे हस्ताक्षर भी करवा लिए गए। ( Haryana News Today )
महिला शिक्षिका ने आरोप लगाया कि जब उसने दोबारा 27 फरवरी को शिकायत दी तो पुलिस ने भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं की। पीएलए चौकी में उसे और उसके पति को बुलाकर डराया-धमकाया गया और समझौते के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसके खिलाफ झूठी शिकायत देकर धमकी देने का आरोप भी लगाया। ( Hisar Government School News )
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अब स्कूल में सहकर्मियों के बीच उसके साथ संबंध होने की झूठी बातें फैला रहा है, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। महिला ने पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक से आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर मामला दर्ज करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। ( Hisar ki taaja News )
इस मामले में आरोपित शिक्षक विनोद धवन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो शिक्षक के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा रखने वाले एक समाजसेवी हैं। उन्हें बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने शिकायतकर्ता व उसके पति के खिलाफ मानहानि की शिकायत दी थी। जिस पर शिकायतकर्ता ने समझौता किया था। अब वो फिर से साजिश रच रहे हैं। ( Haryana Latest News Today in Hindi)