---Advertisement---

Fight over land dispute in Hisar : हिसार में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा, सोतैले भाई-भाभी पर तेजधार हथियारों से हमला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Fight over land dispute in Hisar,step brother and bhabi attacked with sharp weapons

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव किरमारा में हुए झगड़े में युवक का अंगूठा व उंगली कटी

Hisar Haryana News : हिसार जिले के गांव किरमारा में जमीनी विवाद को लेकर पिता ने अपनी दूसरी पत्नी, बेटे व बेटी सहित अन्य के साथ मिलकर पहली पत्नी के बेटे और बहू पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका अंगूठा व उंगली कट गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


गांव किरमारा निवासी ईश्वर चौधरी ने बताया कि वो मुंबई में ट्रांस्पोर्ट का काम करता है और शादीशुद्दा है। उसके दो बच्चे हैं। जब वो सात दिन का था तो उसकी मां का देहांत हो गया था और उसके पिता रामपाल ने रेखा नामक महिला से दूसरी शादी कर ली थी। जिसके दो बच्चे हैं। जिनमें उसका सोतैला भाई जसबीर व अमिता बहन हैं। वो अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अलग मकान में रहता है। पीड़ित ने बताया कि उसका व उसकी सौतेली बहन अमिता का बदले में रिश्ता हुआ था, लेकिन उसकी बहन ससुराल में पति से झगड़ा कर अपने मायके में ही रह रही है।

ईश्वर चौधरी ने बताया कि पिछले काफी समय से उसके व उसके पिता के बीच जमीन व रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। अकसर छोटी छोटी बातों पर झगड़ा करते रहते हैं। दिवाली के दिन जब में खेत में गया हुआ था तो मेरे पिता रामपाल ने मेरे मकान के सामने आकर धमकी दी कि आज ईश्वर को जान से मार देंगे। करीब सवा सात बजे जब मैं खेत से घर आ रहा था तो मेरे पिता रामपाल, सौतेली मां रेखा, बहन अमिता, भाई जसबीर ने मेरा रास्ता रोककर उसके ऊपर लाठी डंडों व लोहे की रॉड सहित तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।


ईश्वर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब तेजधार हथियार से हमला किया तो मैंने रोकने के लिए अपना हाथ आगे किया तो तेजधार हथियार लगने से उसके हाथ का अंगूठा व एक उंगली कट गई। वो बचने के लिए जोर से चिल्लाया तो उसकी पत्नी सुमन चौधरी आवाज सुनकर बाहर आई तो उपरोक्त ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए और हमें उनके चुंगल से बड़ी मुश्कील से छुड़वाया। उपरोक्त सभी हमें जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए।


लोगों ने हमें उपचार के लिए अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां पर हमारा उपचार किया जा रहा है। गांव किरमारा में पति पत्नी पर हमले की सूचना मिलते ही अग्रोहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ईश्वर के ब्यान पर उसके पिता रामपाल, सौतेले मां रेखा, सौतेले भाई जसबीर व सौतेले बहन अमिता के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer