Verification: eefe237ed2c24d7f

करनाल में सरपंच के घर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग ससुर को लगी गोलियां

0 minutes, 4 seconds Read

Firing at Sarpanch house in Karnal, miscreants on bike fired bullets,

Karnal Haryana News Today : हरियाणा के करनाल जिले के मुनक थाना क्षेत्र के गांव बंबरेहड़ी की महिला सरपंच के घर पर बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में महिला सरपंच के ससुर को गोलियां लगी है जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया है। सरपंच के घर कोई फायरिंग की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग गांव बंबरेहड़ी में महिला सरपंच के पति अजय के घर पर पहुंचे। वहां पर तीनों बदमाशों ने अपने-अपने पिस्टन से फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में महिला सरपंच के ससुर एवं अजय के पिता महेंद्र के हाथों में गोलियां लगी हैं साथ ही उनके पेट पर गोलियों के छर्रे लगे हैं। जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो पास पड़ोस के लोग बाहर आए तो बदमाश मौके से फरार हो गए।

रामेश्वर ने बताया कि उनके परिवार की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है बल्कि पिछले दिनों पहले हुई एक पंचायत में एक व्यक्ति को खोटल पाए जाने पर धमकाया जरूर था। लेकिन गोली चलाने वालों के साथ उनकी कोई दुश्मनी नहीं है हो सकता है कि जिस व्यक्ति को धमकाया था उसे नहीं उनके भाई के ऊपर हमला करवाया हो। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।

बदमाशों से भीड़ा ग्रामीण
एक ग्रामीण ने नाम नहीं छापने की शर्त कर बताया की गोली की आवाज सुनकर वह अपने घर से बाहर निकला तो बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग रहे थे उसने हिम्मत दिखाते हुए उन बदमाशों में से एक ही बदमाश को पकड़ लिया। बदमाशों ने उसे पर भी गोली चलाने की कोशिश की लेकिन वह बाल बाल बच गया। बदमाशों के साथ उसकी खूब हाथापाई हुई।

इस गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए महिला सरपंच के ससुर महेंद्र को उपचार के लिए तुरंत ही अस्पताल ले जाएगा और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते हैं मुनक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है। पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी भी की, लेकिन तब तक बदमाश थर्र हो चुके थे।

इस संबंध में मुनक थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि गांव बंबरेहड़ी में महिला सरपंच के घर पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने में लगी हुई है और बयानों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जो भी दौषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *