Verification: eefe237ed2c24d7f

जींद में फायरिंग, दुकानदार पर फायरिंग, बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग

0 minutes, 3 seconds Read

Firing in Jind, firing on shopkeeper, bike riding youths opened fire.

Jind News : जींद शहर के झांझ गेट पर रंग लोगों की दुकान के मालिक पर अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि गोली दुकानदार को लगने की बजाय दुकान के फ्रंट में लगे शीशे में जा लगी और दुकानदार बाल बाल बच गया। सरेआम दुकानदार पर फायरिंग की घटना से जींद शहर में वह का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।screenshot 2024 0829 1255442070126874082620777मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब 9 बजे झांझ गेट निवासी हत्री बत्तरा रघुनाथ मंदिर के सामने अपनी सेनेटरी (रंग रोगन) की दुकान पर बैठा हुआ था की तभी बाइक सवारों उसकी दुकान के बाहर से ही फायरिंग कर दी। गोली दुकान के फ्रंट में लगे शीशे के गिलास में जा लगी जिसके कारण शीशा चकनाचूर होकर बिखर गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही पूरे बाजार में दहशत का माहौल पैदा हो गया।screenshot 2024 0829 1256005735799256429649293हन्नी बतरा ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनते ही वह बाहर आकर देखा तो सिल्वर रंग की बाइक पर दो व्यक्ति जल्दबाजी में जा रहे थे और गोली उसे जान से मारने की नीयत से चलाई गई थी लेकिन भगवान का शुक्र है कि वह गोली लगनेसे बाल बाल बच गया। दुकानदार ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है और ना ही उसे कभी किसी प्रकार की कोई धमकी मिली है लेकिन बदमाशों ने उसके ऊपर गोली जरूर चलाई है।screenshot 2024 0829 1255249150703238123241966इस वारदात की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज संभालने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।screenshot 2024 0829 1254542819159251930195588screenshot 2024 0829 1254427798240062804726076photo 17249011202525147730350688978298

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *