विनोद काणा हत्याकांड में अजीत पहलवान थुराना गिरोह के 5 शूटर्स गिरफ्तार

By sunilkohar

Published On:

विनोद काणा हत्याकांड में अजीत पहलवान थुराना गिरोह के 5 शूटर्स गिरफ्तार

---Advertisement---

Five shooters of Ajit Pehelwan Thurana gang arrested in Vinod Kana murder case

 

हरियाणा न्यूज टूडे | हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर विनोद काणा हत्याकांड में बालसमंद क्षेत्र के भिवानी रोहिल्ला में सीआईए मिलगेट के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में घायल आरोपी संदीप उर्फ फिल्मी को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसके साथी बुवान (फतेहाबाद) निवासी अनिल यादव को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। संदीप को पूछताछ के लिए रविवार को रिमांड पर लिया जाएगा।

अजीत पहलवान थुराना गिरोह के गुर्गे

अगस्त माह में गैंगस्टर विनोद पानू पानू उर्फ काना की अदालत परिसर में हत्या की गई थी, जिसमें विरोधी पहलवान गिरोह की संलिप्ता सामने आई थी। अजीत पहलवान थुराना गिरोह के गुर्गे विनोद काणा के साथियों को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। पुलिस अब तक मुख्य शूटर राकेश व अजय सहित 5 बदमाशों को दबोच चुकी है।

गुप्त सूचना पर एसआई सुरेंद्र व जगदीश की टीम जब भिवानी रोहिल्ला पहुंची, तो आरोपियों ने एएसआई विक्रांत पर गोली चला दी थी, जो उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संदीप के पैर में गोली मारकर और अनिल को पीछा कर दबोचा था। दोनों से पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए हैं। संदीप पर पहले से 10 केस दर्ज हैं।

नाइट क्लब के बाहर ब्लास्ट : हांसी में फाइनेंसर पर हमला

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नवंबर 2024 से अक्टूबर 2026 के बीच 11 एनकाउंटर में 11 आरोपियों के पैर में गोली मारकर पकड़ा गया है। इनमें रैपर बादशाह के नाइट क्लब के बाहर ब्लास्ट में शामिल हिसार के विनय व अजीत, खरक गांव फायरिंग मामले के बदमाश, हांसी में फाइनेंसर पर हमला करने वाले और तलवंडी राणा शराब ठेके पर रंगदारी मांगने वाले शूटर शामिल हैं।

भिवानी रोहिल्ला मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली मारकर दबोचा

इसके अलावा रावलवास कलां में करनाल के दो बदमाश, फरवरी 2026 में पवन उर्फ मूसा, 9 अगस्त को फरार आरोपी राहुल मुखिया व अंकित और अब भिवानी रोहिल्ला मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली मारकर दबोचा गया। एसपी सिद्धांत जैन ने जवानों के साहस को सराहा।

1 thought on “विनोद काणा हत्याकांड में अजीत पहलवान थुराना गिरोह के 5 शूटर्स गिरफ्तार”

Leave a Comment