Verification: eefe237ed2c24d7f

बिजली बोर्ड में गाड़ी किराये पर देने का झांसा देकर की धोखाधड़ी

0 minutes, 4 seconds Read

Fraud committed in electricity board by pretending to give vehicle on rent

Ambala News : अंबाला शहर में बिजली बोर्ड में गाड़ी 35 हजार रुपये प्रति माह किराये पर लगवाने का झांसा देकर और फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर ब्रेजा गाड़ी को कार बाजार वालों को बेचकर ठगी का मामला प्रकाश में आया है।

शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सैनी माजरा निवासी जगतार सिंह ने बताया कि शिवपुरी कालोनी निवासी लवली से उसकी मुलाकात करीब छह माह पहले हुई थी। उसने उसे बताया था कि उसकी मैसर्ज सिंगला इलेक्ट्रो मैक. प्रो. नाम से फर्म है। उसकी हरियाणा बिजली बोर्ड के कई बड़े अफसरों से अच्छी जान पहचान है।

बताया था कि उसने पहले भी कई लोगों की प्राइवेट गाड़ियों को बिजली बोर्ड में किराये पर लगवाया हुआ है। इस समय भी बिजली बोर्ड में किराये पर कई गाड़ियों की आवश्यकता है। 22 अगस्त को वह उसे अनाज मंडी रोड पर मिला था। कहा कि वह

उसकी गाड़ी ब्रेजा को भी बिजली बोर्ड में 35 हजार रुपये प्रति महीना के हिसाब से किराए पर लगवा देगा। इसके लिए उसने हामी भर दी थी।

लवली ने 24 अगस्त को उसे गाड़ी के कागजात सहित कचहरी में बुलाया और गाड़ी को किराए पर बिजली बोर्ड में लगाने के बारे में इकरारनामा कर लिया। 25 अगस्त को अनाज अनाज मंडी अंबाला शहर के पास उसने लवली को अपनी गाड़ी ब्रेजा कागजात सहित दे दी। आरोपित ने 30 अगस्त को उसकी गाड़ी को बिजली बोर्ड में लगाने के बारे में एक लैटर दिया।

कहा की तेरी गाड़ी ब्रेजा को बिजली बोर्ड में किराये पर लगवा दिया है। बस थोड़ी औपचारिकता अभी बकाया है। यह कहकर वह वहां से चला गया था। उसके बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि लवली फ्राड किस्म का व्यक्ति है। उसने उसकी गाड़ी को किसी कार बाजार वाले को पैसों में बेच दिया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *