Fraud of 22 lakhs in purchase of buffaloes in Narwana
Narwana News : जींद जिले के नरवाना भैंसों के कारोबार की आड़ में 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। नरवाना सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
Narwana police को दी शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि उसने अपने साथी गुरनाम के साथ मिलकर हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव सरहेड़ा निवासी दीपक, राममेहर उर्फ वकीला, मतलोडा निवासी घासी और हरदीप को करीब 30 भैंसें बेची थीं। इन भैंसों की कुल कीमत लगभग 33 लाख रुपए तय हुई थी, लेकिन आरोपियों ने सिर्फ 11 लाख रुपए ही चुकाए। बाकी 22 लाख रुपए हड़प लिए।
उसका कहना है कि जब उन्होंने बकाया राशि की मांग की तो आरोपियों ने न सिर्फ झगड़ा किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने यह भी बताया कि पिछले साल सितम्बर-अक्तूबर में आरोपियों ने भैंसें खरीदी थीं मांगने पर आरोपियों ने कहा। धोखाधड़ी करनी थी, कर ली, अब दोबारा पैसे मांगने आए तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना।
सदर थाना Narwana Police ने सुरेंद्र की शिकायत पर दीपक, राममेहर उर्फ वकीला, घासी और हरदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।