Verification: eefe237ed2c24d7f

Girl missing from Barwala : बरवाला से युवती लापता, नगदी व जेवरात लेकर युवती हुई फुर्र

0 minutes, 3 seconds Read

Girl missing from Barwala, girl absconded with cash and jewellery

Haryana News Today : हिसार जिले के बरवाला से एक युवती दिनदहाड़े घर से अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती अपने साथ घर से नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गई। बरवाला थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बरवाला की कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए गए हुए थे और घर पर उसकी 19 वर्षीय बेटी अकेली थी। जब शाम को मजदूरी करो घर वापस आए तो उनको उनकी बेटी घर पर नहीं मिली तो उन्होंने आसपास उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की तलाश अपनी तमाम रिश्तेदारियों और जान पहचान की जगह पर भी की लेकिन वहां से भी उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने घर पर रखा सामान संभाल तो देखा कि घर में रखें 10 हजार रुपए, सोने की अंगूठी, पाजेब गायब मिले। बरवाला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसकी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि उनके घर से नगदी और जेवरात उसकी बेटी ही लेकर गई है या कोई पीछे से अन्य हाथ साफ कर गया। लेकिन 3 दिन भी जाने के बाद भी ना ही तो लड़की का कोई सुराग लगा है और ना ही नकवी और जेवरात के बारे में कोई पुख्ता जानकारी हासिल हो पाई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *