Hansi Accident News: Three friends who went to attend friend’s birthday party, injured in road accident
![]() |
| फाइल फोटो। |
हरियाणा न्यूज हांसी : दोस्त के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे बाइक सवार तीन छात्र सड़क पर बने गड्ढे में बाइक समेत जा गिरे। जबकि बाइक चालक के अलावा अन्य दोनों साथ पढ़ने वाले दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल 18 वर्षीय प्रिंस व जमावड़ी निवासी 18 वर्षीय हार्दिक, शुभम घायल हो गए।
हादसे के समय बाइक सवार युक्कों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। जिसके बाद मौके पर सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तीन छात्रों को गड्ढे से बाहर निकाला और एंबुलेंस को फोन कर हादसे की सूचना दी। मौके पर एंबुलेंस ने पहुंचकर तीनो छात्रों को उपचार हेतु हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर अवस्था में देख हिसार रेफर कर दिया।
घायल छात्र प्रिंस के पिता ने बताया कि वह शहर के समीप गांव जमावड़ी के निवासी है और दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है। रविवार सायं साढ़े 6 बजे वह घर से सैनीपुरा गांव में अपने दोस्त के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने उसके घर अपने साथ पढ़ने वाले 18 वर्षीय हार्दिक और 19 वर्षीय शुभम के साथ बाइक पर सवार होकर वहां पर गये थे।
सैनीपुरा गांव में जब तीनों दोस्त कार्यक्रम खत्म कर बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर आ रहे थे कि रास्ते में सड़क बनाने व अन्य किसी अन्य कार्य के लिए सड़क को गहराई तक खोदा गया था और कोई संकेतक चिन्ह भी नहीं लगाया हुआ था। जिसके कारण उनकी वहां रखे सामान के साथ टक्कर हो गई और गड्ढे में जा गिरे, उनके गिरने के बाद ऊपर से उनकी बाइक उनके ऊपर आ गिरी। जिसकी वजह से तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये।
वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को फोन कर हादसे की सूचना दी। राहगीर ने तीनों को गड्ढे से निकाला और उपचार के लिये हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर अवस्था का देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर तीनों घायल छात्रों के परिजन अस्पताल में पहुंचे।
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा राज्य परिवहन में 2024 में अप्रेंटिसशिप के लिए मांगें आवेदन
किसानों ने दिल्ली कूच को लेकर बनाई खास रणनीति : किस गांव का कितना मुआवजा बकाया ? देखें लिस्ट
बिजली चोरी करने वालों पर डीएचबीवीएन का शिकंजा | DHBVN crackdown on those who steal electricity
Jind News Today Hindi: जींद गोहाना रोड़ पर पिस्तौल सहित घूम रहा युवक काबू
Siraa News Today : सिरसा में रोड़ जाम ; चोरी व गुंडागर्दी से तंग ग्रामीणों ने लगाया जाम
Hisar Crime News Today : हिसार में आधी रात चिकन की दुकान पर भिड़े दो पक्ष, युवक को लगी गोली
अग्निपथ योजना के लिए आवेदन 8 फरवरी से शुरू : जाने किन किन जिलों के युवा कर सकते हैं आवेदन
महम चौबीसी के गांव से विवाहिता जेवरात लेकर फरार
HSSC Group D Result 2024 PDF download
दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, बेटे को ले गई साथ, पति गया था काम से बाहर
हैड कांस्टेबल दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू
महम थाना पुलिस की गाड़ी तालाब में गिरी : क्रेन की मदद से पुलिस कर्मी निकाले बाहर
