Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi Accident News : दोस्त के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए तीन दोस्त सड़क हादसे में घायल

0 minutes, 25 seconds Read

Hansi Accident News: Three friends who went to attend friend’s birthday party, injured in road accident

Screenshot 2024 0115 090618
फाइल फोटो। 

हरियाणा न्यूज हांसी : दोस्त के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे बाइक सवार तीन छात्र सड़क पर बने गड्ढे में बाइक समेत जा गिरे। जबकि बाइक चालक के अलावा अन्य दोनों साथ पढ़ने वाले दो दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल 18 वर्षीय प्रिंस व जमावड़ी निवासी 18 वर्षीय हार्दिक, शुभम घायल हो गए।

हादसे के समय बाइक सवार युक्कों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। जिसके बाद मौके पर सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तीन छात्रों को गड्ढे से बाहर निकाला और एंबुलेंस को फोन कर हादसे की सूचना दी। मौके पर एंबुलेंस ने पहुंचकर तीनो छात्रों को उपचार हेतु हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर अवस्था में देख हिसार रेफर कर दिया। 

घायल छात्र प्रिंस के पिता ने बताया कि वह शहर के समीप गांव जमावड़ी के निवासी है और दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता है। रविवार सायं साढ़े 6 बजे वह घर से सैनीपुरा गांव में अपने दोस्त के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने उसके घर अपने साथ पढ़ने वाले 18 वर्षीय हार्दिक और 19 वर्षीय शुभम के साथ बाइक पर सवार होकर वहां पर गये थे। 

सैनीपुरा गांव में जब तीनों दोस्त कार्यक्रम खत्म कर बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर आ रहे थे कि रास्ते में सड़क बनाने व अन्य किसी अन्य कार्य के लिए सड़क को गहराई तक खोदा गया था और कोई संकेतक चिन्ह भी नहीं लगाया हुआ था। जिसके कारण उनकी वहां रखे सामान के साथ टक्कर हो गई और गड्ढे में जा गिरे, उनके गिरने के बाद ऊपर से उनकी बाइक उनके ऊपर आ गिरी। जिसकी वजह से तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये।

वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को फोन कर हादसे की सूचना दी। राहगीर ने तीनों को गड्ढे से निकाला और उपचार के लिये हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर अवस्था का देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर तीनों घायल छात्रों के परिजन अस्पताल में पहुंचे।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

हरियाणा राज्य परिवहन में 2024 में अप्रेंटिसशिप के लिए मांगें आवेदन

किसानों ने दिल्ली कूच को लेकर बनाई खास रणनीति : किस गांव का कितना मुआवजा बकाया ? देखें लिस्ट

Kisan Aandolan : किसान एक बार फिर आंदोलन की राह पर: नारनौंद अनाज मंडी में 3 फरवरी को जुटेंगे प्रदेश भर के किसान

Hansi Jind Road accident news 

बिजली चोरी करने वालों पर डीएचबीवीएन का शिकंजा |  DHBVN crackdown on those who steal electricity 

Jind News Today Hindi: जींद गोहाना रोड़ पर पिस्तौल सहित घूम रहा युवक काबू 

Jind News Hindi Today : भम्भेवा गांव में डीजे बजाने को लेकर भिड़े दो गुट; जाति विशेष के गाने बजाने से रोकने पर घर में घुस कर हथियारों से हमला 

Hansi To Panipat Train : हांसी से सीधे पानीपत रेल से जाने का सपना हुआ साकार : मकर संक्रांति पर दिया सरकार ने तोहफा , जाने क्या रहेगा टाइम टेबल 

Siraa News Today : सिरसा में रोड़ जाम ; चोरी व गुंडागर्दी से तंग ग्रामीणों ने लगाया जाम

Hisar Crime News Today : हिसार में आधी रात चिकन की दुकान पर भिड़े दो पक्ष, युवक को लगी गोली 

अग्निपथ योजना के लिए आवेदन 8 फरवरी से शुरू : जाने किन किन जिलों के युवा कर सकते हैं आवेदन 

Jhajjar Accident News today 

महम चौबीसी के गांव से विवाहिता जेवरात लेकर फरार 

Big Breaking News Hisar 

पहाड़ों पर बर्फबारी: मैदानी इलाकों में कोल्ड-डे के साथ कोहरा छाया; सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, हरियाणा पंजाब में अलर्ट

HSSC Group D Result 2024 PDF download 

दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, बेटे को ले गई साथ, पति गया था काम से बाहर 

हैड कांस्टेबल दो लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू 

जींद की छात्रा से हिसार में गैंगरेप : हिसार, रोहतक, भिवानी और जींद जिले के चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज 

महम थाना पुलिस की गाड़ी तालाब में गिरी : क्रेन की मदद से पुलिस कर्मी निकाले बाहर


📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *