Hansi Accident News: Delhi highway gadhi village accident News
Hansi Accident News: हांसी जिले के नेशनल हाईवे पर नारनौंद क्षेत्र के गांव के पास अज्ञात परिस्थितियों में बाइक सड़क पर गिर गई जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि पुलिस ने मृतक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के वाले कर दिया।
शुक्रवार की देर रात हांसी जिले से होकर गुजर रहे हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर नारनौंद क्षेत्र के गांव गढ़ी के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। अचानक कुत्ते को सामने देखकर बाइक सवार अपनी बाइक से नियंत्रण को बैठा और बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक के गिरते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायलहो गए।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की नाज़ुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी नीरज के रूप में हुई। जो फिलहाल जवाहर नगर हिसार में रहता है।
हादसे की सूचना मिलते ही सोरखी पुलिस चौकी से पुलिस अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लिया। शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक के साथी हिसार के मिनी सचिवालय निवासी लोकराज ने बताया कि शुक्रवार की रात को नीरज उसके घर पर मौजूद था कि इस दौरान रोहतक जिले के महम से नीरज के भांजे दीपक का फोन आ गया और मिलने के लिए महम बुलाया। नीरज और वह बाइक पर सवार होकर महम के लिए निकल पड़े। हिसार के फुव्हारा चौक से उन्होंने अपने एक अन्य साथी बिश्नोई कॉलोनी हिसार निवासी रामराज उर्फ गोलू को भी अपने साथ बाइक पर बैठा लिया।
लोकराज ने पुलिस को बताया कि जब वह है हिसार दिल्ली नेशनल हाईवे पर सफर करते हुए हांसी जिले के गांव गढ़ी के पास पहुंचे तो अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया और वह बाइक से नियंत्रण खो बैठे। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई और वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर गिरने की वजह से नीरज के सर में गंभीर चोंट आई और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हांसी में पुलिस पर फायरिंग, पुलिस कर्मी से बंदूक छीन कर की फायरिंग,
जींद में दो बाइकों में भिड़ंत, एक बाइक सवार की मौत,
फतेहाबाद में ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा पर भेजने के नाम पर ठगे 5 लाख, आरोपी सोनीपत से गिरफ्तार,
करनाल में खूनी होली, पुरानी रंजिश में चाकू मारकर युवक की हत्या,