Delhi Hisar highway truck Car Bus accident in Hansi News
Hansi News: दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर हंसी में रोडवेज की बस सहित तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसा तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर लगने से कर अनियंत्रित होकर सिरसा से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की एएसी बस से टकरा गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में जनहानि होने से बच गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर गढ़ी गांव में हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर हांसी जिले के गांव गढ़ी स्थित मेहंदा कट के नजदीक एक ब्रेजा कार को पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की सिरसा से दिल्ली जा रही एसी बस से जा टकराई। हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

कैंटर की टक्कर लगने और सामने से आ रही रोडवेज बस से ब्रेजा गाड़ी टकराने की वजह से कार में सवार दो महिलाएं घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हास्य की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना सोरखी चौकी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची सोरखी चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार की टीम इस हादसे की जांच करने में लगी हुई है और हादसा होने की वजह से बाधित रोड को खुलवाने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ कर यातायात को दुरुस्त करवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक अपनी गाड़ी को सामान्य गति से चला रहा था लेकिन कैंटर चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार वाला पर वैसे चल रहा था। जिसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ है लेकिन भगवान का शुक्र है कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
हांसी के अलग-अलग गांव से दो युवतियां लापता, जाने पूरा मामला,










