Hansi CIA Police Raid in Narnaund News
Hansi CIA Police ने नारनौंद क्षेत्र में छापेमारी के दौरान गांव पेटवाड़ का एक युवक को अवैध पिस्तौल जिंदा कारतूस सहित पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। अवैध पिस्तौल सहित पकड़े गए आरोपित को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ( Narnaund News )
हांसी सीआईए पुलिस टीम एएसआई सम्मत कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जींद भिवानी रोड़ पर स्थित गांव भकलाना के पास एक युवक अवैध पिस्तौल लेकर इधर उधर घूम रहा है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए मौके की तलाश में है।
जींद भिवानी रोड़ पर वारदात करने की फिराक में खड़े युवक को पुलिस ने दबोचा
Hansi CIA Police द्वारा तुरंत ही बताए गए जींद भिवानी रोड़ पर गांव भकलाना मोड़ स्थित ठिकाने पर छापेमारी की और शक होने पर एक को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब हिरासत में लिए गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
सिकंदर पेटवाड़ अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान गांव पेटवाड़ निवासी सिकंदर उर्फ भोलू पुत्र सतबीर के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बरामद पिस्तौल और कारतूस को अपने कब्जे में लेकर उसके खिलाफ बास थाना में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

भोलू पेटवाड़ पुलिस रिमांड पर
इस संबंध में Hansi CIA Police के एएसआई सम्मत कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान जींद भिवानी रोड़ पर गांव भकलाना मोड़ से पेटवाड़ निवासी सिकन्दर उर्फ भोलू को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।