Hansi district news update, latest breaking News
Breaking News Hansi : हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के वायदे के मुताबिक हांसी को जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी करते ही हांसी में डीसी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के बैठने की कवायद शुरू हो गई। मंगलवार को हांसी उप मंडल कार्यालय का नाम बदलकर जिला लघु सचिवालय हांसी कर दिया गया है। खुद एसडीएम राजेश खोथ ने इसकी सूचना पत्रकारों को दी
सोमवार को सरकार द्वारा हांसी जिला की नोटिफिकेशन जारी होते ही लोगों में खुशी का माहौल बन गया। सरकार के फैसले की भाजपा ही नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियों के नेता भी तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने 16 दिसंबर को हंसी को जिला बनाने की घोषणा की थी और एक सप्ताह से भी कम समय में उन्होंने नोटिफिकेशन जारी करके अपने वायदे को पूरा कर दिया है।
जिला सचिवालय बनने के बाद हांसी में उपमंडल स्तर के अधिकारी से सीनियर अधिकारी जो जिला स्तर पर बैठ कर लोगों की समस्याओं का हल करते हैं वह अधिकारी हांसी में बैठने शुरू हो जाएंगे। जिनमें जिला उपायुक्त का कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉक्टर, सिंचाई विभाग के बड़े अफसर, जन स्वास्थ्य विभाग के जिला अधिकारी, खाद्य आपूर्ति विभाग, अब हरियाणा रोडवेज हिसार की जगह हांसी, आरटीओ, डीआरओ, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज के बड़े अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला रोजगार कार्यालय, लीड बैंक अफसर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी विभाग सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय कार्यालय हांसी में धीरे-धीरे शुरू हो जाएंगे।
वहीं हांसी के जिला बनने से अब जिला कोर्ट का शुभारंभ भी हो जाएगा। जिससे लोगों के सालों से पेंडिंग पड़े कैसों की सुनवाई में तेजी आएगी। इसके अलावा जिला कोर्ट बनने से यहां पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
हांसी को जिला बनाने की घोषणा के साथ ही हांसी विधायक विनोद भयाना का Hansi City में जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है। वहीं उनके बेटे को भी उनकी अनुपस्थिति में बुलाकर लोग सम्मानित कर रहे हैं कि विनोद भयाना के प्रयासों से वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। विधायक विनोद भयाना ने हांसी को जिला बनाने की खुशी में शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री और मंत्रियों सहित सभी विधायकों के लिए दोपहर के भजन का प्रबंध किया था।
नारनौंद के लोगों में भी हांसी को जिला बनाने की घोषणा से खुशी उनके चेहरों पर देखी जा सकती है। क्योंकि जिला लेवल के कार्य करवाने के लिए सबसे ज्यादा परेशानी नारनौंद क्षेत्र के लोगों को ही उठानी पड़ती थी। क्षेत्र के कई ऐसे गांव हैं जिनकी हिसार से दूरी करीबन 70-80 किलोमीटर के आसपास पड़ती थी। जब भी कोई उन्हें जिला लेवल का काम होता है तो उन्हें सुबह घर से निकालना पड़ता था और देर रात वापस घर पहुंचते थे। लेकिन हांसी जिला बनाने जाने से उनका कुछ सफल काम हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तहसील कार्यालय के काम के लिए उन्हें पहले नारनौंद आना पड़ता था और जब काम तहसील कार्यालय से नहीं होता था तो वो हांसी उपमंडल कार्यालय में आने के लिए मजबूर होते थे। लेकिन जब उनकी समस्या का हल उपमंडल कार्यालय में भी नहीं होता था। परंतु जिला उपायुक्त सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के पास गुहार लगाने हिसार जाना पड़ता था।
ऐसे में उन्हें हिसार के एक-एक काम के लिए कई कई चक्कर लगाने पड़ते थे और तब जाकर भी कभी काम हो पाता था और कभी कम सालों तक लटकता रहता था। लेकिन पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद को उपमंडल का दर्जा दिलवाने के साथ ही बास को तहसील तथा खेड़ी चौपटा को उपतहसील बनाकर लोगों को कुछ रहा तो दे दी थी लेकिन हांसी को जिला बनाने की टिस बाकी रह गई थी। जो अब जाकर पूरी हुई है।
हांसी को जिला बनाने की घोषणा 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की।
हांसी को जिला बनाने का नोटिफिकेशन 21 दिसंबर को जारी किया गया।
नारनौंद के वरिष्ठ व्यापारी धर्मपाल मित्तल ने कहा कि हांसी को जिला बनाने का सबसे ज्यादा फायदा नारनौंद क्षेत्र के लोगों को होगा। हरियाणा प्रदेश के पंजाब से अलग होने के सालों बीत जाने के बावजूद भी क्षेत्र के कई गांव में आज तक बस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। लेकिन हांसी के जिला बनाने से ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी बढ़ेगी और क्षेत्र में व्यापार के अवसर भी बढ़ेंगे जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही क्षेत्र का विकास बड़ी तेजी से हो पाएगा।

नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से नारनौंद मंडल अध्यक्ष कर्णपाल दुहन ने कहा कि हर वर्ष जिला का अलग बजट होता है और यह बजट उसे क्षेत्र के विकास पर खर्च किया जाता है। अब हांसी के लिए सरकार से अलग से बजट मिलेगा तो वह हांसी नारनौद क्षेत्र के विकास पर खर्च होगा। जिस तेजी से विकास का पहिया घुमेगा। साथ ही अधिकारी काम पर नजर रखेंगे तो उनमें गुणवत्ता आएगी।
खेड़ी चौपटा मंडल अध्यक्ष महाबीर श्योराण ने कहा कि खेड़ी चौपटा क्षेत्र से हिसार की दूरी बहुत अधिक थी। लोगों को हिसार जाने में आर्थिक नुकसान के साथ साथ समय भी अधिक होता था। लोगों को तीन तीन बसें बदलकर हिसार पहुंचना पड़ता था। लेकिन अब हांसी जिला बनने से लोगों को हर तरफ से राहत मिलेगी।
बास मंडल अध्यक्ष सोनू खांडा ने कहा कि हांसी के जिला बनने से बास क्षेत्र में विकास का पहिया घुमेगा। जिसकी शुरुआत पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने 2014 में की थी। लेकिन उनके द्वारा किए गए प्रयासों के परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं।
सिसाय मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बूरा ने कहा कि हांसी जिला बनने का सबसे ज्यादा फायदा सिसाय क्षेत्र के लोगों को मिलता हुआ नजर आ रहा है। एक तो सिसाय गांव हरियाणा का सबसे बड़ा गांव है और दूसरी तरफ इसकी दूरी जिला हैड क्वार्टर से महज दस किलोमीटर है। इससे क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।