Verification: eefe237ed2c24d7f

Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, नारनौंद थाना के नजदीक हादसा

0 minutes, 5 seconds Read

Hansi Jind Road Accident in Narnaund

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी जींद मार्ग पर नारनौंद पुलिस थाने के पास अज्ञात वाहन की चपेट (Accident) में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई। ‌नारनौंद थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। ( Narnaund News )

मिली जानकारी के मुताबिक नारनौंद के वार्ड तीन निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश ने शहर में चाय की दुकान की हुई थी और वह हर रोज की तरह शुक्रवार की रात को करीब 9 अपनी दुकान को बंद करके अपने घर जा रहा था। जब वह है हंसी जींद रोड पर नारनौंद पुलिस थाने के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर ( Accident in Narnaund ) मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ( Hansi News Today )

हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और गंभीर रूप से घायल की पहचान कर हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी और गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश को उपचार के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद अगर वह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ‌

मृतक के परिजनों के मुताबिक जब है गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश का उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। Narnaund Accident की सूचना मिलते हैं नारनौंद थाना पुलिस अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंची और मृतक केशव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरूकर दी। ‌

पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मृतक के शव का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवा कर शनिवार शाम को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। ‌

मृतक के परिजनों का कहना है कि जब ओमप्रकाश दुकान को बंद करके घर आ रहा था तो पीछे से लापरवाह गाड़ी चालक ने तेज गति से चलते हुए अपने वाहन से ओमप्रकाश को सीधी टक्कर मार दी। Narnaund accident में वाहन की टक्कर लगने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे आई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने के लिए पुलिस थाने के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित हांसी जींद मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारी का कहना है कि जल्द ही गाड़ी चालक की पहचान कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और गाड़ी को भी कब्जे में लिया जाएगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer