---Advertisement---

Hansi News : नारनौंद सडक़ हादसे में किसान की मौत, मोठ रांगड़ान के पास हुआ हादसा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---
Hansi News: Farmer died in Narnaund road accident, accident happened near Moth Rangdan

खेत से घर आते समय गांव के पास हुआ हादसा, उपचार के दौरान मौत

हरियाणा न्यूज, नारनौंद : हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव मोठ रांगड़ान के पास सडक़ हादसे में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। नारनौंद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों के ब्यान के आधार पर कारवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक गांव मोठ रांगड़ान निवासी 45 वर्षीय बिट्टू शनिवार की शाम को अपनी बाइक पर सवार होकर जब घर आ रहा था तो उसकी बाइक के सामने अचानक बेसहारा पशु आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में वो अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सडक़ पर जा गिरा। सडक़ पर गिरने के कारण बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया।

किसान बिट्टू के पीछे पीछे उसका भाई आ रहा महेन्द्र भी खेत से घर आ रहा था तो उसने बिट्टू को उपचार के लिए नारनौंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया और हादसे की सूचना परिजनों को दी। डॉक्टरों ने बिट्टू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रैफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही नारनौंद पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर महेन्द्र के ब्यान के आधार पर इत्फाकिया कारवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम हिसार के नागरिक अस्पताल में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer