Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News : नारनौंद में छत के रास्ते घुसे चोर, हजारों रूपए की नगदी लेकर चोर फरार

0 minutes, 13 seconds Read
Hansi News: Thieves entered through roof in Narnaund, thief absconded with cash worth thousands of rupees

Airtel Payment Bank में चोरों ने लगाई सेंध, पीछे का दरवाजा तोड़कर फरार

Haryana News Today : हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ स्थित एक करियाणा व Airtel payment Bank and Duhan mobile shop Petwar की दुकान में अज्ञात चोर छत के रास्ते घुसे और दुकान के अंदर रखी हजारों रूपए की नगदी व अन्य सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। नारनौंद थाना पुलिस ने पीडि़त दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।img 20241015 wa00135705562912490224665पुलिस को दी शिकायत में गांव पेटवाड़ निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उसने अपने ही गांव पेटवाड़ में करियाणा की दुकान के साथ एयरटेल पेमेंट बैंक की दुकान की हुई है। 10 अक्टूबर की शाम को वो दुकान को ठीक तरीके से बंद करके घर चला गया था और खेत में काम होने की वजह से वो चार दिन तक दुकान पर नहीं आ पाया। लेकिन जब वो आज शाम को करीब 4 बजे दुकान पर पहुंचा तो दुकान का नजारा देखकर दंग रह गया।img 20241015 wa00067532200848349780470मनोज ने बताया कि जैसे ही उसने दुकान खोली तो देखा कि कोई अज्ञात चोर उसकी दुकान में छत के रास्ते घुसे और दुकान में रखी 15 हजार रूपए की नगदी व अन्य सामान चोरी कर दूसरे दरवाजे को तोडक़र फरार हो गए। नारनौंद थाना पुलिस ने मनोज की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *