Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News Today : प्राइवेट बस की चपेट में आए चाचा-भतीजा

0 minutes, 4 seconds Read

 Hansi News Today: Uncle and nephew hit by private bus

Screenshot 2024 0119 064445
अस्पताल में उपचाराधीन युवक। 

बरवाला रोड़ पर राजकीय कॉलेज हांसी के पास की घटना

हरियाणा न्यूज हांसी : राजकीय महाविद्यालय के पास बरवाला रोड पर बस रुकवा रहे चाचा-भतीजा एक निजी बस की चपेट में आए गए। दोनों को गंभीर चोटें लगी। हादसा होते ही बस चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर खड़े उनके दोस्त वाहन का प्रबंध करके दोनों को नागरिक अस्पताल में लेकर गए।

अस्पताल में उपचाराधीन कुंभा निवासी करीब 20 वर्षीय चेतनवीर ने बताया कि वह हांसी के एक निजी शिक्षण संस्थान में एसएससी की तैयारी कर रहा है। राजकीय महाविद्यालय के पास बरवाला रोड पर उनके दोस्त ने कैंटीन कर रखी है। वीरवार को वह अपने चाचा कृष्ण के साथ कैंटीन में दोस्त से मिलने आया था। दोपहर बाद करीब 3 बजे वह कैंटीन से निकलकर बस स्टैंड आने के लिए निकले। उन्होंने महाविद्यालय के सामने बरवाला रोड से गुजर रही एक निजी बस को रुकने का ईशारा किया।

चेतनवीर ने बताया कि बस चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए उनके पास आते ही कट मार दिया। जिसके कारण बस का पिछला हिस्सा उनसे टकरा गया। टक्कर लगते ही वह बेसुध होकर वहीं गिर गया। उनके चाचा कृष्ण के पैरों में पांच फ्रैक्चर हो गए। दोनों करीब 10 फीट दूर जाकर गिरे, जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हालत में पड़े दर्द के मारे कहराते रहे। 

बस चालक मदद करने की बजाय मौके से भाग गया। वहां खड़े चेतनवीर के दोस्त दौड़कर मौके पर आए। उनके दोस्तों ने महाविद्यालय के एक प्रोफेसर की गाड़ी ली और दोनों घायलों को हांसी नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उनका ईलाज किया। कृष्ण की हालात देखते हुए उनको हिसार रेफर कर दिया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *