Hansi News Today: Who is the oldest voter of Hansi constituency?
तहसीलदार अनिल कुमार ने बुजुर्ग मतदाता जानकी देवी से मुलाकात कर मतदान करने कि अपील की
![]() |
| हल्का की सबसे बुजुर्ग मतदाता जानकी देवी को मतदान के लिए प्रेरित करते तहसीलदार अनिल कुमार। |
हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़।
हांसी की ताजा खबर : देश की मजबूती के लिए हर मतदाता को मतदान अवश्य करना चाहिए। मैंने हर चुनाव में मतदान किया है बेशक उम्र दराज हो गई हूं लेकिन इस लोकसभा चुनाव में भी मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य किया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें :- Haryana Breaking News Today: हिसार में पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत, पुलिस थाने में पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत, पुलिस ने ली पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत
यह कहना है हांसी हल्के की सबसे बुजुर्ग मतदाता जानकी देवी का। हरियाणा प्रदेश में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज बृहस्पतिवार को एसडीएम एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी मोहित मोहित महराणा के निर्देशानुसार तहसीलदार अनिल कुमार ने गढ़ी गांव जाकर मतदाताओं को मतदान के बारे जागरूक किया।
इस दौरान उन्होंने 113 वर्षीय हलका की सबसे बुजुर्ग महिला मतदाता जानकी देवी से मुलाकात कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। जानकी देवी ने इस दौरान बताया कि वह हर चुनाव में बड़े ही उत्साह के साथ मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करती हैं। इस बार भी इस परंपरा को जारी रखा जाएगा। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन द्वारा बुजुर्गों, दिव्यांगजन तथा कोरोना मरीजों का मतदान सुनिश्चित करने के लिए घर से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस पर जानकी देवी ने कहा कि मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालने पर अलग ही आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने मतदाताओं से अपील कि की हर मतदाता को मतदान कर राष्ट्र की मजबूती के लिए काम करना चाहिए।
जानकी देवी ने बताया कि उनकी पांच लड़की तथा तीन लड़के हैं। बड़ी लड़की की आयु लगभग 75 वर्ष है। उन्होंने कहा कि वह बेशक निरक्षर है लेकिन मतदान के प्रति काफी जागरूक हूं। बेटों, बेटियों, तथा उनके बच्चों को भी वोट डालने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहती हूं। जिसके फल स्वरुप परिवार का हर सदस्य प्रत्येक चुनाव में जरूरी से जरूरी घरेलू कार्यों को छोड़कर भी मतदान अवश्य करता है।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
कैथल जिले से नवविवाहिता लापता, डेढ़ महीने पहले हुई थी हिसार में शादी ,
हिसार में भाजपा को झटका : नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन घनश्याम दास भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल, Hisar accident news today,
Ambala Breaking News Today ,
Rohtak crime news today,
शहीद भगत सिंह कुश्ती अकैडमी के पहलवान ने ओलंपिक में किया क्वालीफाई,
