---Advertisement---

Hansi News : नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ में युवक पर तेजधार हथियार से हमला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi News: youth was attacked with sharp weapon in Petwar village of Narnaund area

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अज्ञात हमलावरों ने युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला

Hansi News: नारनौंद क्षेत्र के गांव पेटवाड़ में देर शाम ग्राउंड से खेलकर घर लौट रहे 18 वर्षीय युवक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक के परिजन उसको घायल अवस्था में हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

गांव पेटवाड़ निवासी जोरावर ने बताया कि शनिवार शाम को उसका बेटा 18 वर्षीय राजू कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बी.ए. में प्रथम वर्ष का छात्र है। दीपावली पर वह कुछ दिनों की छुट्टियों के चलते घर पर आया हुआ है। सोमवार को राजू को वापिस कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी जाना था। शनिवार शाम को वह गांव के खेल ग्राउंड में खेलने गया था। देर शाम को जब वह वापस आ रहा था तो रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उनके बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर उसके बेटे को बेसुध हालात में वहीं पर छोड़कर फरार हो गए।

आसपास के लोगों ने उन्हें राजू पर हमला होने की सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचा। उसके बाद वो उसके बेटे को इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको हिसार रेफर कर दिया।

जोरावर ने आरोप लगाया कि उसका बेटा करीब एक साल पहले गांव के ही निजी स्कूल में पढ़ता था। उसी दौरान उसकी कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के बीच लड़ाई हुई थी और उसके बेटे ने लड़ाई में बीच बचाव किया था। उस समय भी उसके बेटे के साथ कुछ युवकों की लड़ाई की थी। जिसके बाद उस मामले में समझौता भी हो गया था। उन्होंने बताया कि उसको पूरा शक है कि उन्हीं युवकों ने अब फिर उसके बेटे पर हमला किया है।

Jind Crime News: नरवाना में गाड़ी चालक से लूटपाट; फोर व्हीलर चालक से छीनी नकदी व मोबाइल

Jind Crime News: नरवाना में गाड़ी चालक से लूटपाट; फोर व्हीलर चालक से छीनी नकदी व मोबाइल

Haryana News Today : साले ने जीजा पर कापे से किया हमला, मामला दर्ज

Haryana News Today : साले ने जीजा पर कापे से किया हमला, मामला दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer