hansi-quack-doctor-eloped-with-young-woman
झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, हांसी के गांव से सामने आया चौंकाने वाला मामला
Haryana News Today: हरियाणा के हांसी जिले के एक गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। आरोप है कि गांव में क्लीनिक चलाने वाला एक झोलाछाप (फर्जी) डॉक्टर एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद युवती के परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परिजनों का आरोप है कि आरोपी काफी समय से गांव में इलाज के नाम पर लोगों के संपर्क में था और इसी दौरान उसकी युवती से जान-पहचान हुई। धीरे-धीरे उसने बातचीत बढ़ाई और कथित रूप से उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।
परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी झोलाछाप (फर्जी) डॉक्टर (काल्पनिक नाम) संजय ने भरोसा जीतने के बाद युवती को अपने साथ ले जाने की योजना बनाई। जब युवती घर से नहीं मिली तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में उन्हें शक हुआ कि झोलाछाप डॉक्टर ही उसे लेकर फरार हुआ है। परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर युवती की सुरक्षित बरामदगी और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नारनौंद उपमंडल के गांव में चर्चा का विषय बना मामला
घटना के बाद नारनौंद उपमंडल के गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी वैध डिग्री के कई लोग गांवों में क्लीनिक चलाते हैं। ऐसे लोगों की गतिविधियों पर समय-समय पर निगरानी जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। आरोपित झोलाछाप डॉक्टर नारनौंद के नजदीकी गांव का रहने वाला है लेकिन वो पिछले काफी सालों से नारनौंद हांसी रोड़ पर स्थित एक गांव में रहकर झोलाछाप डॉक्टरी करता है। ये झोलाछाप डॉक्टर उस गांव सहित आसपास के गांव में भी लोगों को दवाइयां देकर ईलाज करता आ रहा है। लेकिन काफी साल बीत जाने के बाद भी उसकी अब तक ऐसी घिनौनी हरकत सामने नहीं आई और अधिकांश लोगों के यह बात हजम नहीं हो रही। अब इसमें कितनी सच्चाई है यह पुलिस जांच का विषय है। हरियाणा न्यूज टूडे इसकी पुष्टि नहीं करता।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवती और आरोपी का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि युवती को झोलाछाप डॉक्टर भगाकर ले गया है।
इस संबंध में झोलाछाप डॉक्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उन्हें संपर्क नहीं हो पाया।
इस संबंध में गांव के सरपंच प्रतिनिधि से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप लगाया है और डॉ उसी दिन से गांव से गायब है। एक रात को गांव में आता दिखाई दिया था लेकिन जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक भगा ली और अंधेरे का फायदा उठाते हुए आंखों से ओझल हो गया। पास के गांव में होने की सूचना मिली थी लेकिन वो वहां पर भी नहीं मिला। पुलिस में शिकायत दी गई है। अब पुलिस ही मामले की गहनता से जांच कर पता लगाएगी कि इस मामले में झोलाछाप डॉक्टर की क्या भूमिका है।
ऐसे मामलों में रखें सावधानी
- बिना पंजीकरण या वैध डिग्री वाले डॉक्टर से इलाज कराने से बचें।
- परिवार के सदस्यों, विशेषकर किशोरियों और युवतियों से नियमित संवाद बनाए रखें।
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
- सोशल मीडिया या फोन पर अनजान लोगों से बढ़ती नजदीकियों पर सतर्क रहें।
ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-









