---Advertisement---

Hansi SDM का फरमान: कूड़ा सड़क पर डालने व कूड़े में आग लगाने पर होगी कार्यवाई

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनता स्वच्छता अपनाकर खोलें परिवार तथा समाज के लिए खुशहाली एवं समृद्धि के द्वार: एसडीएम

Hansi News : स्वच्छता तथा समृद्धि का गहरा नाता होता है। जहां स्वच्छता होती है वहा के निवासी दूसरे क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक खुशहाल होते हैं। इसलिए लोगों को स्वच्छता अपना कर अपने क्षेत्र, परिवार तथा समाज के लिए खुशहाली एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। उक्त विचार मंगलवार को शहर में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों से संवाद स्थापित करते हुए एसडीएम राजेश खोथ ने कहें।

उन्होंने कहा कि कूड़ा कूड़ेदान में डाले और कूड़ा उठाने वाले टिप्पर में कूड़ा डाले। कूड़ा सडक़ पर डालना व कूड़े में आग लगाना गलत है, इसके लिए आप पर कानूनी कार्यवाही हो सकती है। इस दौरान शहर में कई जगहों से कूड़ा करकट उठाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचने का काम किया गया। कई जगहों पर एसडीएम ने भी फावड़े व हाथों से कूड़ा करकट उठाकर ट्रैक्टर ट्रालियों में डाला। एसडीएम का स्वच्छता के प्रति प्रेम देखकर शहर वासी भी काफी प्रेरित हुए। उन्होंने जोश के साथ स्वच्छता अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए कूड़ा करकट को इक_ा करके ट्रैक्टर ट्रालियों में डलवाने में पूरा सहयोग किया।

एसडीएम लोगों के स्वच्छता प्रेम को देखकर उनकी प्रशंसा करते दिखाई दिए। एसडीएम ने शहर की कई सडक़ों से अतिक्रमण भी हटवाया। उन्होंने कहा कि दोबारा से सडक़ों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इससे शहर में आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण के कारण व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इसलिए सडक़ों से अतिक्रमण को हटाकर एक अच्छे दुकानदार व व्यापारी होने का परिचय दें। दुकानदारों ने भी तुरंत अतिक्रमण  हटाते हुए एसडीएम से वादा किया कि दोबारा से कभी भी सडक़ पर अतिक्रमण न करेंगे और न ही होने देंगे।

स्वच्छता अभियान के दौरान एसडीएम लोगों से यातायात नियमों की पालन करने का अनुरोध भी करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण सडक़ों पर दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए हर व्यक्ति को सडक़ पर आवागमन करते समय ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए। हर वाहन पर रिफ्लेक्टर लगे होने चाहिए। रॉन्ग साइड पर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। सीट बेल्ट तथा हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन सडक़ों पर सफेद पट्टी नहीं है वहां सफेद पट्टी लगाने का काम शीघ्र पूरा करें तथा आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक सिग्नल लगवाएं ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो।

 

लोहारी राघो में 200 करोड़ की पंचायती जमीन-जोहड़ों पर किए अवैध कब्जों का मामला, अवैध कब्जाधारकों की सिट्टी-पिट्टी गुम

Illegal occupation of Panchayat land: लोहारी राघो में 200 करोड़ की पंचायती जमीन-जोहड़ों पर किए अवैध कब्जों का मामला, अवैध कब्जाधारकों की सिट्टी-पिट्टी गुम

सिसाय गांव के खिलाड़ियों ने under-17 National School Games में जम्मू-कश्मीर ने जीता गोल्ड

सिसाय गांव के खिलाड़ियों ने under-17 National School Games में जम्मू-कश्मीर ने जीता गोल्ड

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer