Verification: eefe237ed2c24d7f

Kurukshetra के थीम पार्क में मिला सिर कटा शव; सिर को उठा ले गया हत्यारा; शहर में हड़कंप

0 minutes, 8 seconds Read

 

Latest News Kurukshetra : धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में मंगलवार की सुबह उसे समय हड़कंप मच गया जब शहर के थीम पार्क में सिर कटा मिला। मृतक के सिर का कोई सुराग नहीं लगा और शव के पास ही खून से सना चाकू पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास करने में लगी हुई है। ‌

Haryana Breaking News Today:  Kurukshetra park Murder       

Kurukshetra के थीम पार्क में मिला सिर कटा शव; सिर को उठा ले गया हत्यारा; शहर में हड़कंप
थीम पार्क कुरुक्षेत्र में पड़ी सिर कटी लाश।

 

मंगलवार की सुबह कुरुक्षेत्र के लोग घूमने के लिए शहर के बीचों बीच स्थित थीम पार्क में पहुंचे तो स्टेज के पास उन्हें एक युवक का सिर कटा शव दिखाई दिया। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास काफी तलाश की गई लेकिन उसके सिर का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी मिली लेकिन वहां से उसकी पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं मिला।

 

 

हत्या कर सिर को काटकर सिर को उठा ले गया हत्यारा

Kurukshetra के थीम पार्क में मिला सिर कटा शव; सिर को उठा ले गया हत्यारा; शहर में हड़कंप

डायल 112 पुलिस टीम की सूचना पर स्थानीय पुलिस की घटनास्थल पर पहुंची और मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने पूरे एरिया की तलाशी ली लेकिन मृतक का कटा हुआ सिर नहीं मिला। मृतक के शव के पास एक खून से सना चाकू पड़ा हुआ था और एक सिरींज घटनास्थल से बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे ने इसी चाकू से युवक की हत्या की है और गर्दन काटने के बाद उसके सिर को अपने साथ ले गया होगा।

 

पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान 35 से 40 वर्ष के बीच लग रही है। इस पार्क के एक साइड रेलवे लाइन है तो दूसरी तरफ सामने पिपली से गुजर रहे हाईवे का थर्ड गेट है। इस पार्क का इस्तेमाल राजनीतिक जनसभाओं, समारोह व अन्य बड़ी गतिविधियों के इस्तेमाल के लिए किया जाता है लेकिन यहां पर अक्सर लोग सुबह-शाम घुमने के लिए आते हैं।

 

 

कुरुक्षेत्र पार्क में मर्डर : सिर काट कर सिर को उठा ले गया हत्यारा, Haryana breaking news today

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि घटनास्थल पर काफी खून बिखरा हुआ है और मृतक के पेट पर घसीटने के निशान मिले हैं। मृतक ने नीले रंग की लोअर और स्वेटर डाली हुई थी। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के पुलिस थानों में दर्द गुमशुदगी के मामले खंगालने में लगी हुई है। वहीं युवक की गर्दन काटकर हत्या करने वाले हत्यारे की तलाश में पुलिस प्रयास कर रही है।

 

इस संबंध में कृष्णा गेट थाना प्रभारी बलजीत सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सुबह सूचना मिली थी की थीम पार्क स्टेज के पास एक युवक का सिर काटा सा पड़ा हुआ है। पुलिस ने मृतक के सिर को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घटनास्थल से खून से सना एक चाकू बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। वहीं युवक की हत्या करने वाले की पहचान के लिए पार्क के आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जो घटनास्थल से चाकू बरामद हुआ है इसी से हत्या की गई है। साथ ही यहीं पर सिर काटा गया है ऐसा प्रतीत हो रहा है। क्योंकि इस जगह पर काफी मात्रा में खून बिखरा पड़ा है।  ‌

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *