Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana CM का पंजाब सीएम पर तंज, मुक्तसर साहिब में जनसभा को संबोधित करते हुए साधा निशाना

0 minutes, 9 seconds Read

Haryana CM takes dig Punjab CM during Punjab News in Hindi                 

Haryana CM नायब सिंह सैनी लगातार पंजाब के मुख्यमंत्री पर हमलावर हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आपदा के समय पंजाब के मुख्यमंत्री कहीं नजर नहीं आए। जबकि हरियाणा के लोगों ने उनका दिल खोलकर साथ दिया है।

Punjab politics news in Hindi

हरियाणा के मुख्यमंत्री बुधवार को पंजाब के मुक्तसर साहिब में माघी मेला पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव में जो वायदे किए थे सरकार बनने के बाद उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। पंजाब में लगातार नशा बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री केवल विज्ञापनों पर प्रदेश का पैसा बर्बाद कर रहे हैं।

 

img 20260114 wa00063089182889979419882

पंजाब में रैली को संबोधित करते हुए Haryana CM Nayab Singh Saini ने कहा कि पंजाब में बाढ़ आई तो हरियाणा के लोगों ने दिल खोलकर उनकी मदद की। लेकिन पंजाब के लोगों द्वारा बनाई गई सरकार के मुख्यमंत्री इस दौरान कहीं नजर नहीं आए। पंजाब के कठिन समय में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का इस तरह से गायब हो जाना दर्शाता है कि वह जनता के हित में कितना काम कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार अपने 4 साल के शासनकाल के दौरान एक भी जनहितैषी योजना लेकर नहीं आई जिससे प्रदेश की जनता को फायदा हो सके। जबकि केंद्र सरकार द्वारा लाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं मैं कमी बात कर उन्हें प्रदेश में लागू नहीं कर रही। अगर केंद्र सरकार की योजनाएं पंजाब में लागू हो जाए तो पंजाब के लोग और भी आत्मनिर्भर हो जाएंगे।

By :- Haryana News / Sunil Kohar

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *