Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Weather Update Today: मौसम अलर्ट जारी| बारिश, कोहरा और ठंड का ताज़ा हाल

0 minutes, 8 seconds Read

Haryana weather update: latest Mausam alert

Haryana weather update: हरियाणा में पिछले कई दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। 15 जनवरी की सुबह धुंध ऐसे गिर रही थी जैसे हल्की बूंदाबांदी चल रही हो। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग में ठंड से बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। वहीं हरियाणा में स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है।

Haryana Court wave update

हरियाणा में पिछले कई दिनों से कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों का ठंड से बुरा हाल है वही युवा वर्ग भी इससे अछूते नहीं है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से मनुष्य ही नहीं बल्कि बेजुबान पशु पक्षी भी चपे में आए हुए हैं। गलियों में घूमने वाले ऐसा है पशु ठंड से मार रहे हैं। एक छोटी सी गली में पिछले तीन दिनों में दो कुटिया के बच्चों की मौत हो चुकी है।

धान की कटाई से लेकर अब तक प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। जिसकी वजह से सूखी ठंड पड़ रही है। जिससे प्रदेश में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। कई गांव में तो ठंड के चपेट में आने से लोग बीमार पड़े हुए हैं। वहीं पालतू पशु भी ठंड के चपेट में आ गए हैं। दुधारू पशुओं को ठंड लगने से पशुपालक काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब तक ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही।

 

screenshot 2026 0115 0636001593730132423457935

मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। वहीं बढ़ती ठंड को देखते हुए सोशल मीडिया पर कुछ लोग गलत अफवाह फैला रहे हैं कि हरियाणा सरकार ने शीतकालीन छुट्टियों को 15 जनवरी से बढ़कर 19 जनवरी तक कर दिया है। लेकिन लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह की गलत अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ‌ क्योंकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है और ना ही इस मुद्दे पर कोई लेटर जारी हुआ है।

 

Haryana Mausam 5 days update

मौसम विभाग ने बताया कि 15 जनवरी को हरियाणा के अधिकांश जिलों में ठंड पड़ सकती है और ठंड के साथ-साथ अधिक कोहरा छाने की उम्मीद है। ‌ 15 जनवरी की सुबह हरियाणा के हिसार, हांसी, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी में अधिक धुंध होने की सूचनाएं मिल रही है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक 16 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे मौसम में बदलाव होने की संभावना बन रही है। लेकिन इस मौसम प्रणाली से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

 

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 17 और 18 जनवरी को कहीं-कहीं धुंध छाए रहने की संभावना है और बादलों की आवाजाही लगी रहेगी जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आमतौर पर इन दिनों में मौसम खुष्क बना रहेगा।

screenshot 2026 0115 063213517635606521602597

19 जनवरी को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में एंट्री करेगी जिसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से किसानों को काफी फायदा होगा। मौसम विभाग के साथ-साथ कृषि विभाग ने भी किसानों को फसलों में सिंचाई को लेकर एडवाइजरी जारी की है। आमतौर पर 19 और 20 जनवरी को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश हो सकती है। ‌

 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन लाल खिचड़ ने बताया कि उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। जिस रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दिखाई पड़ रही है। 16 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि दक्षिणी और दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा में कुछ एक जगह पर पाल गिर सकता है। लेकिन 19 जनवरी को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे आने वाले दिनों में हरियाणा के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना बन रही है।

 

किसानों के लिए एडवाइजरी

ठंड और कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग और कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। गेहूं सरसों, बरसीम सहित अन्य रबी की फसलों को ठंड से बचने के लिए किसानों से कहा गया है कि वह अपनी फसलों में सुबह के समय सिंचाई करने से बचें। कोहरा साफ होने या धूप निकलने के बाद ही फसलों में सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

 

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक ठंड पड़ने की वजह से सरसों की फसल में सफेद रेतुआ नामक बीमारी आने का खतरा बना हुआ है। कुछ जगहों पर किसानों की सरसों की फसल में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। किसानों को सलाह दी जाती है कि वह है फसल को इस रोग की रोकथाम के लिए उचित कीटनाशक का प्रयोग करें।

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *