Jind Barwala Road Accident in mirchpur
जींद बरवाला सड़क हादसा: तीन की मौत
नारनौंद क्षेत्र के गांव मिर्चपुर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। जींद बरवाला सड़क मार्ग पर बुधवार की देर रात दो बाईकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दो बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जैसे ही गांव में यह सूचना मिली तो पूरे गांव में मातम छा गया।
गांव खेड़ी लोहचब निवासी 32 वर्षीय मोहित और गांव खेड़ी जालब निवासी 33 वर्षीय कपिल दोनों जींद में मिस्त्री का काम करते थे और वो हर रोज की तरह एक साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर से अपने काम पर जाते थे। बुधवार की शाम को जब वह काम ख़तम करके से वापस लौटकर अपने गांव आ रहे थे। जैसे ही वो गांव मिर्चपुर के पास पहुंचे तो बरवाला की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार से दोनों की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भयानक थी की दोनों बाइकों के परखचे से उड़ गए और मौके पर ही कपिल और मोहित की मौत हो गई दूसरे बाइक पर सवार युवक की पहचान जींद जिले के गांव ईंटल निवासी 32 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। विजय बरवाला के सरकारी अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात था और वह भी अपनी ड्यूटी खत्म करके घर वापस लौट रहा था। सूचना मिलते ही मिर्चपुर चौकी प्रभारी खेताराम मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस को बुलाया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भेजा गया।
खेड़ी जालब निवासी कपिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था उसकी दो बड़ी बहनें हैं। वो शादीशुदा है और उसका एक 12 साल लड़का भी है। पत्नी ग्रहणी है।
खेड़ी लोहचब निवासी मोहित दो भाई हैं। वह छोटा हैं और शादीशुदा है। उसके दो लड़के हैं पत्नी ग्रहणी है।
ईंटल कलां निवासी विजय शादीशुदा है। वह बरवाला के सरकारी अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात है। उसकी दो लड़कियां हैं और पत्नी ग्रहणी है।
जेई और एसडीओ रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, ठेकेदार से मांगे 4 लाख,
नहरी पानी को लेकर विवाद; कापड़ो गांव में चले हथियार, मामला दर्ज,













4 thoughts on “मिर्चपुर के पास दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत | Road Accident”