SBS School Madha की बेटियों का जिले में बजा डंका: अस्मिता भाषण और सेजल पेंटिंग में बनीं जिला टॉपर

By sunilkohar

Updated On:

District Speech Competition: एसबीएस स्कूल माढ़ा (SBS School Madha) की अस्मिता ने भाषण और सेजल ने पेंटिंग में मारी बाजी

---Advertisement---

District Speech Competition: एसबीएस स्कूल माढ़ा (SBS School Madha) की अस्मिता ने भाषण और सेजल ने पेंटिंग में मारी बाजी

 Narnaund News : एसबीएस स्कूल माढ़ा ( SBS School Madha ) की दो छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का रंग बिखेरते हुए दोहरी सफलता हासिल की। अस्मिता ने ओजस्वी वाणी और प्रभावशाली विचारों के बल पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेजल ने रंगों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच को कैनवास पर उतारकर पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले में पहला स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं की उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता

शिक्षा विभाग की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। पहले स्कूल और फिर क्लस्टर स्तर पर प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। क्लस्टर स्तर पर प्रथम रहे विद्यार्थियों के लिए 25 सितंबर को हांसी में जिला स्तरीय मुकाबला आयोजित किया गया। इसमें जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
SBS School Madha के निदेशक डा. सुनील चहल ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी वर्ष दो विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान पाया था। विद्यालय के सात खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने वडोदरा जाएंगे। इस अवसर पर विजय, विकास, चिराग, बलजीत, मंजू, रेखा और पूजा मौजूद रहे।

2 thoughts on “SBS School Madha की बेटियों का जिले में बजा डंका: अस्मिता भाषण और सेजल पेंटिंग में बनीं जिला टॉपर”

Leave a Comment