Govt College खेड़ी चोपटा में रोजगार मेला: ICICI बैंक और NIIT ने विद्यार्थियों के लिए इंटरव्यू

By sunilkohar

Updated On:

Govt College खेड़ी चोपटा में रोजगार मेला: ICICI बैंक और NIIT ने विद्यार्थियों के लिए इंटरव्यू

---Advertisement---

राजकीय कालेज खेड़ी चोपटा में रोजगार का मंच, विद्यार्थियों ने दिए साक्षात्कार

Narnaund News : राजकीय कालेज ( Govt College Kheri Chopta ) खेड़ी चोपटा में शनिवार को किताबों से निकलकर विद्यार्थियों के करियर को रोजगार से जोड़ने का मंच सजा। कालेज के प्लेसमेंट सेल ने आइसीआइसीआइ बैंक और एनआइआइटी लिमिटेड के सहयोग से रोजगार मेला आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए बैंकिंग एवं इससे जुड़े क्षेत्रों में नौकरी के अवसरों की जानकारी ली और रोजगार के लिए साक्षात्कार दिए।

खेड़ी चोपटा जॉब फेयर:ICICI बैंक भर्ती

कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को ICICI बैंक भर्ती क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न पदों, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, कार्य की प्रकृति और चयन प्रक्रिया से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने प्रतिनिधियों से करियर से जुड़े सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई के दौरान ही उद्योगों की जरूरतों और रोजगार बाजार की अपेक्षाओं से परिचित करवाना रहा।

हरियाणा कॉलेज प्लेसमेंट सेल

कार्यक्रम प्राचार्य अनिल कुमार की अध्यक्षता और हरियाणा कॉलेज प्लेसमेंट सेल संयोजक अनिल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। प्राचार्य ने कहा कि कालेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें रोजगारपरक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। इस प्रकार के आयोजन शैक्षणिक ज्ञान और रोजगार के बीच सेतु का काम करते हैं। प्लेसमेंट सेल संयोजक ने ICICI बैंक एवं एनआइआइटी के प्रतिनिधियों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

2 thoughts on “Govt College खेड़ी चोपटा में रोजगार मेला: ICICI बैंक और NIIT ने विद्यार्थियों के लिए इंटरव्यू”

Leave a Comment