हरियाणा की सरकार दिल्ली के केंद्रीय मंत्री चला रहे हैं जनता की लड़ाई हम लड़ेंगे – दीपेंद्र हुड्डा
जयप्रकाश ने विकास के दावों को बताया खोखला, दीपेंद्र ने रोजगार पर घेरा, प्रमोद कोहाड़ बोले—हांसी की अनदेखी अब नहीं
Hansi News: नारनौंद के बास गांव में सजे कांग्रेस के राजनीतिक मंच से शनिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ तीखे हमलों की बौछार हुई। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बेरोजगारी और भर्तियों में देरी को लेकर सरकार को घेरा, जबकि कांग्रेस नेता प्रमोद कोहाड़ ने जलभराव, टूटी सड़कों, कमजोर स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के अभाव को नारनौंद हलके की उपेक्षा का प्रमाण बताया।
हरियाणा में बदलाव की लड़ाई
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में बदलाव की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता का साथ लेकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे लगातार संगठन को मजबूत बनाने का काम भी किया जा रहा है। नारनौंद की जनता ने इतिहास बदलने का काम किया था। एक बार फिर यहां के लोगों को इतिहास बनाना होगा ताकि इस लड़ाई में हमें सहयोग मिल सके। आज बेरोजगार युवा सड़कों पर हैं बेरोजगारी की लड़ाई लड़ रहे हैं।
भाजपा तानाशाही के प्रति नाराजगी
युवाओ में सरकार के प्रति नाराजगी है सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। भाजपा तानाशाही कर रही है लेकिन नौजवानों ने यह करके दिखा दिया कि वह कुछ भी कर सकते हैं। देश के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नौजवानों की लड़ाई का नतीजा है। आज भाजपा सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया है। भाजपा ने भ्रष्टाचार इस कदर तक फैला दिया कि आज देश गर्त में जा रहा है। उद्योगपति घरानो से मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को बदल दिया है।
अपराध और नशे में नंबर वन
संविधान और प्रजातंत्र के लिए अब हमें लड़ाई लड़नी होगी। प्रदेश भाईचारे से आगे बढ़ रहा था हम सबको आगे आकर प्रदेश को बचाना होगा। आज हमारा प्रदेश अपराध और नशे में नंबर वन है। प्रदेश का मुख्यमंत्री पंजाब को अपराध और नशा मुक्ति करने की बात कह रहा है। जबकि प्रदेश में अपराध और नशा का खुलेआम कारोबार हो रहा है।
दीपेंद्र बोले—रोजगार मांगने वाले युवाओं को तारीख पर तारीख दे रही सरकार

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा का युवा मेहनत और प्रतिभा में आगे है, लेकिन रोजगार के अवसर नहीं मिलने से निराशा में है। सरकारी भर्तियां समय पर पूरी नहीं होतीं और युवाओं को परीक्षा से नियुक्ति तक लंबा इंतजार करना पड़ता है। रोजगार मांगने वाले युवाओं को अवसर देने के बजाय सरकार तारीख पर तारीख दे रही है। किसान बढ़ती लागत, फसल के उचित मूल्य और मुआवजे के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे केवल मंच और नारों तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों में जाकर किसान और युवाओं की आवाज बनें। दीपेंद्र ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ नाराजगी लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर जनता के बीच सरकार की नीतियों की वास्तविकता रखें। उन्होंने सामाजिक भाईचारे, समान विकास और रोजगार को कांग्रेस की प्राथमिकता बताया।
प्रमोद कोहाड़ की ललकार—हांसी को घोषणाएं नहीं, अपने हिस्से का विकास चाहिए
कांग्रेस युवा हल्का प्रधान प्रमोद कोहाड़ ने स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बारिश आते ही बास और आसपास के गांवों के खेत पानी में डूब जाते हैं। हलके को अब केवल घोषणाएं नहीं, अपने हिस्से का विकास चाहिए। कोहाड़ ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आने का अवसर मिलने पर पक्की सड़कें, मजबूत ड्रेनेज और सीवरेज व्यवस्था, नहरों की सफाई, बेहतर शिक्षण संस्थान तथा आधुनिक खेल स्टेडियम प्राथमिकता होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हांसी के हक और स्वाभिमान की लड़ाई को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
| समस्या | कांग्रेस का विकासात्मक वादा |
| जलभराव और सीवरेज | पक्की जलनिकासी व्यवस्था (ड्रेनेज system) और नालों-नहरों की सफाई |
| जर्जर सड़कें | हलके की सभी मुख्य सड़कों का आधुनिक निर्माण |
| शिक्षा व खेल | गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान और युवाओं के लिए आधुनिक खेल स्टेडियम |
| स्थानीय रोजगार | क्षेत्र में नए अवसर और ढांचागत विकास |
इस अवसर पर सांसद जयप्रकाश, विधायक बलराम डांगी, नरेश सेलवाल, विधायक चंद्रप्रकाश, तमन्नु माजरा, राहुल सिवाच, रोहित दलाल, भारत सोनी, डॉ कुलवंत मोर, रणदीप लोहान, तेजवीर पूनिया, डॉक्टर राजेंद्र सूरा, सरपंच सतवीर पेटवाड़, सुशीला कापड़ों, यशपाल मोर, जोगिंदर बेरवाल आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।










2 thoughts on “Narnaund News : कांग्रेस का BJP पर हमला; दीपेंद्र हुड्डा ने उठाए बेरोजगारी और किसान के मुद्दे”