Jind News: सिविल अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, जमकर हंगामा, DC-SP पहुंचे

By sunilkohar

Updated On:

Jind News: सिविल अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, जमकर हंगामा, DC-SP पहुंचे

---Advertisement---

Woman molested at Civil Hospital Jind News 

हरियाणा न्यूज टूडे : जींद सिविल अस्पताल में नसबंदी का ऑपरेशन कराने आई एक महिला से ऑपरेशन थिएटर में तैनात सहायक कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप सामने आया हैं। घटना के बाद महिला के परिजनों ने ओटी परिसर में जोरदार हंगामा किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा और एसपी कुलदीप सिंह ने सिविल अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 

 

महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप: जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला सोमवार दोपहर बाद नसबंदी का ऑपरेशन कराने के लिए Civil Hospital Jind में गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद ओटी सहायक ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील हरकत की। इसके बाद जब महिला को वार्ड में शिफ्ट किया गया तो वहां पर उसने परिजनों को सारी बात बता दी। जिस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंच गए।

डीसी और सीएमओ ने लिया जायजा

नागरिक अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली तुरंत मौके पर पहुंचीं और पीड़िता व आरोपी से बातचीत की। इसके बाद डीसी डॉ. वैशाली शर्मा भी अस्पताल पहुंचीं और ओटी का निरीक्षण कर अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

 

डीसी के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन ने आरोपी कर्मचारी को सिविल अस्पताल से हटाकर उझाना अस्पताल में डेपुटेशन पर भेज दिया है।

मामले की निष्पक्ष जांच होगी: सीएमओ

सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित कमेटी को जांच सौंपी गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सिविल लाइन थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

 

2 thoughts on “Jind News: सिविल अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, जमकर हंगामा, DC-SP पहुंचे”

Leave a Comment