Hansi Samachar: नारनौंद नहर से युवक गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Youth arrested from Narnaund Canal

Hansi Samachar : नारनौंद सीआईए पुलिस ने हांसी ब्रांच नहर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। सीआईए पुलिस की टीम नहर की पटरी पर गश्त कर रही थी कि नहर पर बैठा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस तलाशी के दौरान युवक के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक नारनौंद सीआईए टीम उप निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। जब पुलिस की टीम हांसी ब्रांच नहर की पटरी से होते हुए राजथल गांव की तरफ जा रही थी तो नहर की पटरी पर बैठा एक युवक पुलिस को देखते ही उठकर भागने लगा।

युवक की गतिविधियों पर पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस तलाशी में युवक के पास से 8.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपों की पहचान नारनौंद निवासी साहिल उर्फ बागड़ी  पुत्र राजू के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में लिया और आरोपी साहिल उर्फ बागड़ी के खिलाफ नारनौंद थाना में नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

HBSE Exam 2026: हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं 1 अक्टूबर से शुरू, Date-Sheet and Admit card download link,

CM Nayab Saini: हरियाणा की वित्तीय क्षमता में बढ़ौतरी, SGST संग्रह में 29% की वृद्धि,

सिविल अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, जमकर हंगामा, DC-SP पहुंचे,

जींद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड में एक गिरफ्तार, तीन दिन पहले मौत, मृतक के बयान पर मामला दर्ज,

सोया भाग जगा दे दादा खेड़ा भजन | नया हरियाणवी भजन 2026 | Baljeet Pandit | Dada Kheda Bhajan,

Leave a Comment