HBSE Exam 2026: हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं 1 अक्टूबर से शुरू, Date-Sheet Download Link

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

HBSE Exam 2026 : Haryana Board Compartment Exam

हरियाणा बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 140 केंद्रों पर 82 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

HBSE Supplementary Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के विभिन्न श्रेणी के परीक्षार्थियों तथा डीएलएड के छात्र-अध्यापकों के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड की ये परीक्षाएं 1 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलेंगी। परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

HBSE Board Bhiwani के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि प्रदेशभर में बनाए गए 140 परीक्षा केंद्रों पर करीब 82 हजार 37 परीक्षार्थी और छात्र-अध्यापक परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 10वीं और 12वीं की शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय श्रेणी के कंपार्टमेंट (EIOP), रि-अपीयर, CTP, OCTP, अतिरिक्त विषय और अंक सुधार विषय के परीक्षार्थी शामिल हैं। इसके अलावा डीएलएड नियमित और रि-अपीयर परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे।

नकल रोकने के लिए 26 उड़नदस्ते तैनात

Date sheet 12th exam oct.

बोर्ड ने HBSE Re-Appear Exam की पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 26 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार परीक्षा की शुचिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

परीक्षाओं के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा-163 लागू की गई है। बोर्ड का उद्देश्य परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाना है।

प्रवेश-पत्र और पहचान पत्र के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

बोर्ड ने सभी पात्र परीक्षार्थियों के (Admit-Card) अनुक्रमांक जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थियों को अपना रंगीन प्रवेश-पत्र ए-4 साइज के पेपर पर प्रिंट करना होगा। प्रवेश-पत्र पर वही रंगीन फोटो लगानी होगी, जो आवेदन फार्म भरते समय अपलोड की गई थी।

फोटो लगे प्रवेश-पत्र को किसी राजकीय अथवा अराजकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य/मुख्याध्यापक या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना भी जरूरी है।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश-पत्र के साथ मूल पहचान-पत्र, जैसे आधार कार्ड, लेकर जाना अनिवार्य होगा। इनके बिना परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को अपने आधार कार्ड पर नवीनतम फोटो अपडेट करवाने की सलाह भी दी है।

Date sheet 10th exam oct.

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना जरूरी

परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। प्रवेश-पत्र पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रवेश-पत्र पर तिथि के अनुसार परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं। इसलिए परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र की लेमिनेशन नहीं करवाने की सलाह दी गई है।

Date Sheet Theory Paper D.El.Ed 1st Year

मोबाइल और स्मार्ट वॉच पर प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने या उनका इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध रहेगा। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि यदि कोई परीक्षार्थी या छात्र-अध्यापक नकल करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें, जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं और परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करें।

Date Sheet Theory Paper D.El.Ed 2nd Year

1 thought on “HBSE Exam 2026: हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं 1 अक्टूबर से शुरू, Date-Sheet Download Link”

Leave a Comment