Jind Murder Case: जींद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड में एक गिरफ्तार, तीन दिन पहले मौत, मृतक के बयान पर मामला दर्ज

By sunilkohar

Published On:

Jind Murder Case: जींद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड में एक गिरफ्तार, तीन दिन पहले मौत, मृतक के बयान पर मामला दर्ज

---Advertisement---

Jind E Rickshaw Driver Murder Case

Jind Murder Case: जींद में ई-रिक्शा चालक को चाकू मारने की घटना सामने आई थी। गंभीर रूप से घायल के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। लेकिन चाकू लगने से घायल की उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने जींद में ई-रिक्शा चालक बलराज हत्याकांड में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गंभीर रूप से घायल बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी बलराज ने बताया था कि वह शहर में ई-रिक्शा चलाता है और 10 सितंबर को रोहतक रोड बाइपास से शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसे गाली देने लगे। जब उसने विरोध किया तो उनमें से एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

रोहतक पीजीआई रेफर

गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक बलराज को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। ई-रिक्शा चालक पर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस रोहतक पीजीआई पहुंची और उसके बयान दर्ज कर दो युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।

रोहतक पीजीआई में मौत

चाकू लगने से घायल ई-रिक्शा चालक बलराज रोहतक पीजीआई में 18 दिन तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ता रहा और उसकी तबीयत में सुधार होने की बजाय लगातार बिगड़ती गई। 28 सितंबर को बलराज की उपचार के दौरान मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक की मौत के बाद पुलिस ने उसके बयान पर दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में हत्या की धारा शामिल कर ली।

ई-रिक्शा चालक हत्याकांड में एक गिरफ्तार

जींद शहर में ई-रिक्शा चालक बलराज हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी हुई है और पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी है, ताकि इस हत्याकांड में शामिल उसके दूसरे साथी के बारे में पता किया जा सके और हत्याकांड में प्रयोग किया गया चाकू व बाइक बरामद की जा सके। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान बिशंबर नगर निवासी सुमित के रूप में हुई है।

इस संबंध में शहर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि रोहतक रोड पर चाकू से वार करने के मामले में पुलिस ने घायल के बयान पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। इस मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है और एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उसके दूसरे साथी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही

Leave a Comment