Haryana latest news: Prime Minister Narendra Modi gave gift worth crores to Haryana, Hansi-Maham-Rohtak rail line started
हरियाणा न्यूज हिसार: भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरियाणा को दी गई करोड़ों की परियोजनाओं का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अन्य परियोजनाओं के अलावा सबसे महत्वपूर्ण परियोजना हिसार जिले से संबंधित हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन है, जिसका पिछले कई वर्षों से इंतजार था।
डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा पहुंचकर हरियाणा को 9776 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौग़ात दी है। इसके तहत उन्होंने 1646 करोड़ की लागत से रेवाड़ी में बनने वाले एम्स की आधारशिला रखी, पांच हजार करोड़ से अधिक की गुरुग्राम मेट्रो विस्तारीकरण परियोजना का शिलान्यास किया, रेवाड़ी-काठुवास, काठुवास से नारनौल, भिवानी से डोभ भाली, मानहेरू से बवानीखेड़ा रेल लाइन ट्रैक को डबल करने की सौग़ात दी। इसके अलावा उन्होंने रोहतक-महम-हांसी की नई रेल लाइन और रोहतक महम हांसी के रास्ते चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कुरुक्षेत्र में पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किए गए ज्योतिसर अनुभव केंद्र का भी उद्घाटन किया।
डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इन परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली है। हांसी-महम-रोहतक रेल लाइन शुरू होने का पिछले कई वर्षों से इंतजार था। अब जनता का यह इंतजार खत्म हो गया है और इसके शुरू होने से यात्रियों को समय व पैसे की बचत होगी। हिसार जिले के यात्रियों को इससे सबसे बड़ा फायदा होगा। जिला अध्यक्ष ने हरियाणा को दी गई तमाम परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व इनके लिए प्रयास करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा को करोड़ों की सौगात देने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि नई परियोजनाओं से विकास के नए युग का सूत्रपात हुआ है। इन परियोजनाओं के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न सबका साथ-सबका विकास व सबका साथ वाली नीति का परिचय दिया है।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567
ये खबरें भी पढ़ें :-
Under Bharat Bandh: भारत बंद के तहत हिसार के टोल पर धरना प्रदर्शन करवाया टोल फ्री
हरियाणा के किसानों का बड़ा ऐलान , 16 फरवरी से हरियाणा के किसानों का ऐलान
Jind News Today: उचाना के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
