Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana mandi bhav : पीआर धान की खरीद में तेजी, बासमती धान का भाव स्थिर

0 minutes, 1 second Read

Haryana mandi bhav sonipat basmati rates

अब तक करीब 20 हजार क्विंटल पीआर धान की हुई खरीद, किसानों को हल्की राहत

सोनीपत अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद प्रक्रिया में सुधार हुआ है। गत सोमवार को 3735 क्विंटल पी. आर. धान की खरीद के बाद बुधवार को भी 534 क्विंटल धान की खरीद की गई है, जिसके बाद मौजूदा खरीफ खरीद सीजन में 20 हजार क्विंटल पीआर धान की खरीद पूरी हो चुकी है। हालांकि अब भी किसान पी.आर. धान लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं।

गौरतलब है कि सोनीपत अनाज मंडी में पीआर धान के लिए खरीद केन्द्र बनाया गया है। पी.आर. धान की खरीद प्रक्रिया के लिए सरकार द्वारा 22 सितम्बर को पोर्टल ओपन कर दिया गया था। परन्तु शुरूआत में नमी व आढ़तियों के खरीद प्रक्रिया से बाहर निकलने की वजह से धान की सरकारी खरीद शुरू होने में 10 दिन से अधिक का समय लग गया था।

वहीं अब दीपावली के बाद से ही पीआर धान की खरीद नियमित नहीं हो पा रही थी। जिसकी वजह से किसान परेशान थे। पिछले कई दिनों से पी. आर. धान की खरीद न होने से किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर पहुंचकर अपना रोष भी प्रकट किया था।

सोमवार के बाद बुधवार को भी पी.आर. धान की खरीद की गई है। अब तक करीब 20 हजार क्विंटल पी. आर. धान की खरीद हो चुकी है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

ज्योति, हैफेड प्रतिनिधि, सोनीपत अनाज मंडी।

वहीं हैफेड के अधिकारियों के सामने भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद संबंधित अधिकारी मिलर के साथ बातचीत कर रहे थे। ऐसे में इस सप्ताह सोमवार के बाद बुधवार को भी खरीद होने से किसानों को राहत मिली है।

4 हजार रुपए प्रति क्विंटल लगी धान की किस्म 1121 की बोली

दूसरी तरफ सोनीपत अनाज मंडी में बासमती धान की विभिन्न किरमों का भाव अब स्थिर हो गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार चावल के भावों में आई गिरावट के कारण अब धान की किस्म 1121 का भाव 4251 रुपए प्रति क्विंटल से घटकर 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। इसी तरह से धान की किस्म 1718 का भाव भी 3451 रुपए प्रति क्विंटल तक रह गया है। इसी तरह से धान की किस्म 1885 का भाव 3450 रुपए प्रति क्विंटल रहा। धान की किस्म 1509 का भाव भी बुधवार को कम हुआ। हाथ से कटे हुए धान की बोली 3051 रुपए प्रति क्विंटल रही। जबकि मशीन से कटा हुआ धान 2900 रुपए प्रति क्विंटल रहा। बुधवार को भी 15 हजार क्विंटल से अधिक धान मंडी में पहुंचा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *