Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News : युवक को भेजना था जर्मनी, भेज दिया अजरबैजान, 15 लाख की ठगी का आरोप

0 minutes, 6 seconds Read

Haryana News: The youth was to be sent to Germany, but was sent to Azerbaijan, accused of cheating of 15 lakhsFatehabad News : सदर थाना फतेहाबाद के अंतर्गत आने वाले गांव दरियापुर के युवक के साथ विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को जर्मनी की बजाय अजरबैजान भेज दिया गया जहां युवक 3 महीने फंसा रहा और बाद में में बड़ी मुश्किल से अपने देश वापस लौटा।

photo 17249011202527700579079790788787
पुलिस को दी शिकायत में गांव दरियापुर निवासी पूर्ण चंद ने कहा है कि उसने अपने लड़के को जर्मनी भेजना था। इस पर संदीप कुमार निवासी गांव किशनपुरा, जिला कुरुक्षेत्र ने बातचीत में उसे बताया कि वह उसके लड़के अजय को भी जर्मनी भेज देगा। इसके लिए 15 लाख रुपये देने होंगे।
संदीप ने उसे अपनी पत्नी पूजा व अपने साथ विकेश चन्द्र उर्फ विक्की से मिलवाया। इनके झांसे में आकर उसने 10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद 1 जनवरी 2024 को इन लोगों ने उसके लड़के अजय को एक महीने का टूरिस्ट वीजा लगवाकर दिल्ली से अजरबैजानदेश में भेज दिया और कहा कि यहां से एक महीने में उसका जर्मनी का वीजा लग जाएगा।
इसके बाद उसने बकाया 5 लाख रुपये भी आरोपितों को दे दिए। इसके बाद आरोपितों ने न तो उसके लड़के का जर्मनी का वीजा लगवाया और उसके लड़के का पासपोर्ट वहां पर जमा करवा लिया। शिकायतकर्ता पूर्ण सिंह ने कहा कि उसका लड़का 3
महीने अजरबैजान के होटल में रहा और उसके पैसे भी खत्म हो गए। बाद में बड़ी मुश्किल से वह वापस घर लौटा है। आरोपितों ने अब भी रुपये नहीं दिए है और उनके साथ धोखाधड़ी की है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *