Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News Today : घर के बाहर लगा था ताला, अंदर मृत मिले दंपती

0 minutes, 0 seconds Read

Ambala News : अंबाला शहर के कमल विहार में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कमल विहार निवासी संजय जोशी और पारुल जोशी के रूप में हुई है। दोनों के शवों का डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमारटम किया गया तथा शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

इस दौरान वहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति की आंखे नम थी। हालांकि अभी तक मौत का खुलासा नहीं हो सका था। इससे पहले आज सीआईए व फोरेनसिक टीम सहित अधिकारियों ने भी उक्त स्थान का दौरा किया था तथा जिस कमरे से शव मिले थे, उन्हें भी पुलिस ने अपनी निगरानी में लेते हुए ताले लगाए। यहां तक कि गली में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया। पुलिस का कहना था कि हर पैहलु से जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक संजय फाइनेंस का काम करता था जबकि पारुल चंडीगढ़ स्थित विप्रो कंपनी में कार्यरत थी। पारुल के पिता अंबाला छावनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार रात को उन्होंने पारुल और संजय को संपर्क करने का प्रयास किया था, लेकिन पूरी रात उनका फोन बंद रहा। इसके बाद उन्होंने अपने साले

कृष्ण कुमार को पारुल के घर जाने को कहा था। जब कृष्ण कुमार पारुल के घर पहुंचे तो देखा कि घर के बाहर ताला लगा हुआ है। किसी तरह वह भीतर गए तो उन्हें दोनों के शव मिले। संजय का शव बाहर की ओर ड्राइंग रूम में था जबकि पारुल का शव बेडरूम में पड़ा मिला। मृतक संजय के बड़े भाई महेश ने बताया कि वे पांच भाई थी। आठ वर्ष पहले उनके एक भाई की मौत हो चुकी है।

महेश ने बताया कि संजय ने चार से पांच वर्ष पहले ही मकान बनाया था और अपनी पत्नी के साथ यहां पर रह रहा था। संजय की शादी को 15 वर्ष हो गए थे। लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं थी। वह रेलवे रोड पर पहले मोबाइल का काम करता था।, इसके बाद उसने फाइनेंस का काम शुरू कर दिया था। महेश ने बताया कि उनके माता- पिता दोनों की मृत्यु कई वर्ष पहले हो चुकी है। संजय भी उनके पास कम ही आता था।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *