Haryana News Today: person who had come to visit relatives died under suspicious circumstances, case registered against aunt’s son and daughter-in-law
हरियाणा न्यूज टूडे, सिरसा : गांव रोड़ी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। मृतक पंजाब में सरदूलगढ़ के चोटियां गांव का रहने वाला है जो रोड़ी में अपनी बुआ के घर रिश्तेदारी में आया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर एक महिला सहित दो के मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
शुक्रवार रात किसी बात को लेकर हुए विवाद में लाठी डंडों से मारपीट कर हत्या करने के आरोप में मृतक के भाई ने बुआ के लडक़े व उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की जांच जुटी हुई है। पुलिस को दिए बयानों में सरदूलगढ़ के चोटिया गांव निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी रोड़ी गांव में है। उसका 40 वर्षीय भाई लक्खा सिंह अपनी बुआ के घर शुक्रवार को आया था। लक्खा सिंह अविवाहित था।
रात में बुआ के लडक़े बिंद्र सिंह व लक्खा सिंह में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर आरोपित बिंद्र सिंह, उसकी पत्नी जसप्रीत कौर सहित अन्य लोगों ने लक्खा सिंह की लाठी व डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर रोड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
Hansi News : फंदे पर लटका मिला किशोर, गांव की ही लड़की को लिखा था लव लेटर
Haryana political News : युवा नेत्री सोनिया दुहन ने भाजपा पर साधा निशाना
सतरोल खाप के चबूतरे से ऐलान : हर गांव की दिल्ली में बनेगी झोपड़ी
Rohtak News Today
Haryana News Today,
Palwal News Today
Haryana results,
Hisar News Today : बनभौरी एसबीआई बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप : नारनौंद क्षेत्र के किसान ने एसबीआई मैनेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप,
Hisar News Today, Hansi News Today ,
नारनौंद हल्के के गांव में ग्रामीणों ने अस्पताल पर जड़ा ताला
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
Hansi News : फंदे पर लटका मिला किशोर, गांव की ही लड़की को लिखा था लव लेटर
Haryana political News : युवा नेत्री सोनिया दुहन ने भाजपा पर साधा निशाना
सतरोल खाप के चबूतरे से ऐलान : हर गांव की दिल्ली में बनेगी झोपड़ी
Rohtak News Today
Haryana News Today,
Palwal News Today
Haryana results,
Hisar News Today : बनभौरी एसबीआई बैंक मैनेजर पर धोखाधड़ी का आरोप : नारनौंद क्षेत्र के किसान ने एसबीआई मैनेजर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप,
Hisar News Today, Hansi News Today ,
नारनौंद हल्के के गांव में ग्रामीणों ने अस्पताल पर जड़ा ताला