Haryana News Today: 11 year old boy raped 3 year old girl
TV show देखने के बहाने आया था घर, मासूम बच्ची से दरिंदगी
पीड़िता की मां का कहना है कि वह पति के साथ मजदूरी पर जाती है। शनिवार को दोनों काम पर गए हुए थे। बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 11 साल का लड़का टीवी देखने के बहाने घर पर आया। इसके बाद दरवाजे की कुंडी लगाकर बेटी से गलत काम किया। शाम को जब घर पर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार खटखटाने पर आरोपी ने दरवाजा खोला। कमरे में बेटी रो रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बच्ची की करवाई काउंसिलिंग
नागरिक अस्पताल में पुलिस ने बच्ची की काउंसिलिंग करवाई। काफी देर तक बच्ची की काउंसिलिंग चली। बच्ची ने घटना के बारे में बताया। वहीं पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर बालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी बच्चे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। – सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
Uklana News : ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र लापता; छात्र के परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप
Google News Hayana Link: हिसार में देर रात लगी आग: अग्रवाल मिल स्टोर में लगी आग
Jind News Hindi: जींद जिले के गांव के 3 खेतों से केबल तथा स्टार्टर चोरी
