Haryana News Today: 9th class student shot himself, died in Hisar hospital,
![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो |
हरियाणा न्यूज, हिसार, टोहाना : फतेहाबाद जिले के टोहाना क्षेत्र के गांव माधुवाना में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने ही घर में रखी लाइसेंस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल छात्र को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस में परिजनों के बयान पर कारवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। सुसाइड करने के पीछे क्या कारण है इसका तो पता नहीं चल पाया है लेकिन परिजनों का कहना है कि छात्र काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
![]() |
| पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान हिसार के नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। |
मिली जानकारी के मुताबिक टोहाना के गांव माधुवाना निवासी कुशाल नौंवी कक्षा में पढ़ता था और वो अपने परिजनों के साथ ही गांव के खेतों में बनी ढाणी में रहता था। 25 फरवरी को उसके परिजन पास से खेतों में काम पर लगे हुए थे और कुशाल घर पर अकेला था। कुशाल ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गली की आवाज सुनकर पास ही काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुशाल लव लोहान हालत में कमरे में पड़ा हुआ है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कुशाल को परिजन तुरंत ही हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया।
मृतक छात्र कुशाल के पिता अनिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका छोटा लड़का 16 वर्षीय कुशाल नौंवी कक्षा में पढ़ता था। वह कुछ महीनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जिसका उपचार हिसार के एक निजी अस्पताल से करवाया जा रहा था। मानसिक परेशानी के चलते उसके बेटे ने खुद को गोली मार कर सुसाइड करने का प्रयास किया तो गोली लगने वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
टोहाना पुलिस मामले की सूचना मिलते ही हिसार पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
इस संबंध में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि गांव माधुवाना में एक किशोर ने कमरे में जाकर लाइसेंस रिवाल्वर से कनपटी के पास गोली मार ली थी। उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने बयान दिया है कि मृतक कुशाल मानसिक रोगी था और उसका उपचार पिछले डेढ़ वर्ष से हिसार के एक निजी अस्पताल से करवाया जा रहा था। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
Hansi News : हांसी में शादी समारोह में शार्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप
Uklana News : ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र लापता; छात्र के परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

