Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News Today : ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार बैंक कर्मचारी की मौत

0 minutes, 7 seconds Read

Haryana News Today: Bank employee riding motorcycle dies after being hit by truck

Delhi Panipat National Highway पर गन्नौर फ्लाईओवर के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से SBI Bank के कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत की जनता कालोनी निवासी बिजेन्द्र ने बताया कि उसका 37 वर्षीय लड़का जयवीर State Bank of India में नौकरी करता था। वो अपनी पत्नी सुमन को छोड़ने Chandigarh गया था। बिजेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जयबीर का एक्सीडेंट हो गया है और वह गन्नौर के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है।

जब वह परिवार के साथ अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद जयबीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *