Haryana politics news : umed Singh Lohan statement
Haryana politics news: हरियाणा कांग्रेस में हुड्डा की गद्दार फौज का भंडाफोड़ हो चुका है। हरियाणा की हुड्डा कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा प्रत्याशी को जीतने के लिए अपने ही पार्टी से गद्दारी कर चुके थे लेकिन इनेलो के दांव से पूरी बड़ी ही पलट गई और भाजपा कांग्रेस की पोल खुलकर प्रदेश की जनता के सामने आ गई है। उक्त शब्द इनोलो नेता उमेद सिंह लोहान ने गांव राजपुरा, उगालन और बास गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे।
उमेद सिंह लोहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बेटा जब राज्यसभा का चुनाव लड़ता है तो वह इनेलो सहित अन्य पार्टियों के विधायकों से समर्थन की अपील करते थे लेकिन जब पार्टी हाई कमान किसी दूसरे उम्मीदवार को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाती है तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनका बेटा किसी से समर्थन नहीं मांगा। जबकि उनके ही विधायक क्रॉस वोटिंग करके भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जीतने का प्रयास करते हैं। ( Narnaund News Today )

उमेद लोहान ने कहा कि कांग्रेस के नौ विधायक कौन है जिन्होंने इस चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग करके भाजपा का साथ दिया है लेकिन इनेलो ने राज्यसभा चुनाव की वोटिंग में हिस्सा न लेकर कांग्रेस बीजेपी की पोल खोलने का काम किया है। क्योंकि 37 विधायक कांग्रेस के होने के बावजूद भी कांग्रेस प्रत्याशी मात्र एक वोट से जीत दर्ज कर पाए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अब तक झूठ पर झूठ बोल रहे थे लेकिन उनकी इस चाल से प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा की भी टीम इनेलो नहीं बल्कि हुड्डा की कांग्रेस है। अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा सच में कांग्रेस प्रत्याशी को जीतना चाहते थे और अपने विधायकों पर क्रॉस वोटिंग करने से रोकना चाहते तो वह पहले ही उन्हें दूसरे राज्य में शिफ्ट कर सकते थे परंतु 2 दिन पहले हिमाचल का दौरा कर वह अपनी चाल में खुद फंस गए।

इनेलो नेता ने कहा कि नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने अपने डेढ़ साल से ज्यादा के कार्यकाल में हल्के में विकास की एक इंच तक नहीं लगाई है। बल्कि कांग्रेस का यह मामूली सा विधायक झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने में लगा हुआ है। जनता कांग्रेस विधायक और कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं की चल को समझ चुकी है और अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने चुप्पी साथ ली थी लेकिन इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और बुजुर्गों की पेंशन बहाल करवाई।
इनेलो नेता ने इस दौरान उनकी सभाओं में पहुंचे लोगों की वीडियो कॉल के जरिए इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला से बातचीत करवाई और अभय सिंह चौटाला लाने लोगों से उनका हाल-चाल जाना तथा पार्टी को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान गांव भकलाना के पूर्व सरपंच चांद सिंह, कर्मपाल, माहया, रमेश मौन, प्रकाश शर्मा, काला शर्मा, अनूप मौन, अंकित, नानक पटवारी, दिनेश, रोहतास, लाला जांगड़ा, सुरेश मौन, रोहित, रोहतास प्रजापत और सैंकड़ों साथियों ने कांग्रेस को छोड़कर इनेलो पार्टी में आस्था जताई।
इस अवसर पर उनके साथ राजेश उर्फ बिल्लू, कुलबीर ढिल्लू, अजय बडाला, संदीप कोहाड़, सोहनलाल इत्यादि मौजूद थे।