Verification: eefe237ed2c24d7f

रेवाड़ी में नई जेल का उद्घाटन, सीएम नायब सैनी का कैदियों को तोहफा |Abtak Haryana News

0 minutes, 5 seconds Read

 

 

Abtak Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी के गांव फिदेड़ी में ₹95 करोड़ की लागत से50 एकड़ में निर्मित अत्याधुनिक नई जिला जेल परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि बंदियों को जेल में सकारात्मक अवसर देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में पुनः जोड़ा जाए।

 

Haryana Rewari Inauguration of new jail, CM Nayab Saini gift to prisoners

 

img 20250616 wa00011575570648670991990
रेवाड़ी में नई जेल का उद्घाटन करते हुए सीएम नायब सैनी व अन्य नेतागण।

सीएम ने बताया कि प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए कौशल विकास, शिक्षा व मनोवैज्ञानिक सहयोग जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं ताकि वे रिहाई के बाद सम्मानजनक जीवन जी सकें। जेलों में स्किल डेवलपमेंट कोर्स और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जेल में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल सुधारात्मक और पुनर्वास कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिए किया गया है। सुचारू संचालन के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति की गई है, जिसमें महिला कर्मचारियों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि महिला बंदियों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सके।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *