Haryana weather update: rain with strong winds at midnight
Haryana मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में बारिश शुरू हो गई। आधी रात को तेज हवाओं के साथ आई बारिश शुक्रवार की सुबह तक चलती रही। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। अब हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के लोगों को सूखी ठंड और प्रदूषण से भी निजात मिलेगी।
Haryana Mausam update
हरियाणा दिल्ली एनसीआर में वीरवार की रात करीब 11 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगी। करीब 1 घंटे बाद आधी रात को अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह सिलसिला रात भर कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी के तौर पर चला रहा। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिनभर हरियाणा में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
Haryana Mausam alert
वीरवार की सुबह से ही दिन भर ठंडी हवाएं चल रही थी। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना था कि पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्र में सक्रिय हो गया था और दवाओं का रुख बदलने से इस कण को भी मैदानी राज्यों की तरफ हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था कि वीरवार शुक्रवार की रात को अधिकतर हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है।
हरियाणा के 13 जिलों में बारिश, सिरसा में ओले गिरे, सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट
जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हुई बारिश से हरियाणा के एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। सूत्रों से पता चला है कि सिरसा में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। बारिश का यह सिलसिला हरियाणा के हिसार, हांसी, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़ बारिश देखने को मिल रही है। नहीं मौसम विभाग ने हरियाणा के 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिनमें कैथल, करनाल, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, पानीपत और यमुनानगर शामिल है यहां पर बारिश के साथ ओले गिरने की अधिक संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके अलावा हरियाणा में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं गुरुवार की सुबह से ही चल रही हैं।
बारिश का फसलों में फायदा
हरियाणा में धान के सीजन के बाद अब तक बारिश नहीं हुई थी। अधिकांश किसान अपनी गेहूं की फसल में दो-दो पानी लगा चुके हैं। लेकिन गेहूं की फसल उसे तरीके से ग्रोथ नहीं करणी कर रही थी जैसे करनी चाहिए थी। जबकि सरसों की फसल तो सुखी ठंड की चपेट में आई हुई थी। लेकिन जनवरी के आखिर में हुई बारिश का फसलों में फायदा होने का किसान अनुमान लगा रहे हैं।
हांसी-हिसार में तेज बारिश, सब्जियों की फसल में फायदा
हरियाणा के हांसी-हिसार जिलों में रुक रुक कर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। किसानों का कहना है कि बारिश होने से अब गेहूं और सरसों की बंपर पैदावार होने की संभावना बन गई है। इस बारिश से सब्जियों की फसल में भी फायदा होगा। क्योंकि सूखी ठंड की वजह से सब्जियां भी मुरझा गई थी और अधिक मेहनत के बावजूद भी उतनी पैदावार होती हुई दिखाई नहीं दे रही थी। लेकिन बारिश होने से अब सब्जी की फसल अच्छी होने की संभावनाएं बन गई है।
रबी फसल के लिए फायदेमंद बारिश
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि 22 जनवरी की रात को पश्चिमी विक्षोभ पूरे हरियाणा को कर कर लेगा और 23 जनवरी को दिनभर पूरे हरियाणा में अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान पहाड़ों की तरफ से आने वाली तेज हवाएं भी चलेंगी जो तापमान में गिरावट ला सकती हैं। यह बारिश रबी फसल के लिए फायदेमंद हो साबित होगी।
25 जनवरी को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि 25 जनवरी को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। लेकिन इसका प्रभाव पूरे हरियाणा में नहीं दिखाई देगा। उत्तर प्रदेश हरियाणा में इस मौसम प्रणाली से बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में इसका कोई प्रभाव नजर नहीं आएगा। 25 जनवरी को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 26 जनवरी को हरियाणा के उत्तर पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना बन सकती है।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी के बाद मौसम एक बार फिर से साफ हो जाएगा और कुछ दिनों के लिए धुंध व कोहरा छाने की संभावना बन सकती है। उन्होंने किसानों से कहा है कि वह मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों में सिंचाई करें।