Hathiyaron Se Ghar per Hamla in Hisar
Hisar News : हिसार में एक युवक के घर पर लाठी डंडों तलवार और पिस्तौल लेकर पहुंचे और हमलावरों ने Ghar Per Hamla कर जमकर तोड़फोड़ की। जिसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पड़ाव चौकी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए₹8 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
हिसार सिटी थाना के अंतर्गत आने वाली पड़ाव पुलिस चौकी में कुमारन मोहल्ला निवासी आकाश ने शिकायत दी थी कि दिनांक 04.11.2025 की रात करीब 9 बजे मेरे घर के सामने 15-20 युवक हाथों में लाठी-डंडे, तलवार और पिस्तौल लेकर पहुंचे। उन्होंने ने घर का गेट व खिड़की तोड़ दी तथा ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे शिकायतकर्ता के पैर में चोट आई। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना शहर हिसार में संबधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- रवि उर्फ कालिया कसाना पुत्र राजकुमार, वासी ढाणी श्यामलाल, हिसार।
- मनीष उर्फ काली बददी पुत्र मदन, वासी नजदीक जिन्दल कम्युनिटी सेंटर, टिब्बा दानाशेर, हिसार।
- सुभाष उर्फ मोगली पुत्र सत्यनारायण, वासी ढाणी श्यामलाल, हिसार।
- नितिन कुमार पुत्र अमरजीत सिंह, वासी गांव धौडंग, तहसील दामला, जिला यमुनानगर।
- साहिल पुत्र पूर्ण मल, वासी भाणा, आदमपुर, जिला हिसार।
- योगेश पुत्र राजपाल, वासी कनीना, जिला महेन्द्रगढ़।
- मोहित शर्मा पुत्र उमेश शर्मा, वासी गांव घोट्डू, भुना, जिला फतेहाबाद।
- चिराग पुत्र नवल सिंह, वासी मकान नं. 550/4/23, न्यू आदर्श नगर, जिला रेवाड़ी।
चौकी प्रभारी ASI विक्रम ने बताया कि हिसार के कुमारन मौहल्ला में घर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपितों की शिकायतकर्ता के साथ पुरानी रंजिश है और उसी रंजिश में हमला किया है। पुलिस पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।