Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी जलघर में मिला महिला का शव, एमपी की महिला पांच दिन से थी लापता – Hansi News

0 minutes, 3 seconds Read

Hazampur water tank women body found Hansi News

Hansi News : हांसी जिले के नजदीकी गांव में रविवार को उसे समय हड़कंप मत गया जब गांव के जल घर में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक केशव को जल घर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला मध्य प्रदेश की रहने वाली थी और वह 5 दिन पहले अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

मध्य प्रदेश की महिला की हांसी में मौत 

रविवार को हांसी के नजदीकी गांव हाजमपुर के जल घर में एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते हैं हांसी सदर थाना प्रभारी समर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को जल घर के टैंक से बाहर निकाल और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक महिला की पहचान मध्य प्रदेश की रहने वाली आरती के रूप में हुई है।

पति के साथ सोई पत्नी गायब 

आरती के पति दिलीप ने बताया कि उनकी शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हाजमपुर गांव के पास आया हुआ है। यहां पर वह पाइप लाइन दबाने का काम कर रहे थे। 16 दिसंबर की रात को वह अपनी पत्नी के साथ खाना खाकर अपने ठिकाने पर सो गया था।

 

दिलीप के मुताबिक रात को करीब तीन बजे जब उसकी आंख खुली तो बिस्तर से उसकी पत्नी गायब थी। उसने आसपास अपनी पत्नी की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली तो उसने इसके लिखित शिकायत पुलिस में दर्ज करवादी। पुलिस ने आरती की गुमशुदगी का मामला पहले ही दर्ज किया हुआ है।

screenshot 2025 1222 020400107708365665160192

आरती की मौत रहस्य बनी हुई है कि आखिरकार आरती रात को अपने पति के साथ बिस्तर पर सोई कैसे गायब हो गई और उसका शव जल घर के टैंक में कैसे पहुंचा। क्या आरती रात को रफा हाजत करने के बाद जल घर के टैंक में पांव घिसने से गिर गई है या किसी ने उसकी हत्या करके उसके शव को टैंक में डाल दिया। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच करने में लगी हुई है। आरती के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *